Sport : SRH ने जीत दर्ज कर RR का बिगाड़ा खेल, पंजाब किंग्स की बादशाहत बरकरार, जानिए अंक तालिका का कैसा है हाल #INA

IPL 2026 Points Table Update: आईपीएल 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. इस सीजन के 36 मुकाबले खेले जा चुके हैं और कुछ टीमें जहां प्लेऑफ की रेस में आगे निकलती दिख रही हैं, वहीं कुछ टीमें प्लेऑफ की रेस में पिछड़ भी रही हैं. शनिवार को डबल हेडर मैच हुए. जहां, दोपहर के मैच में पंजाब किंग्ल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज की, तो वहीं फिर रात के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को उनके घर पर धूल चटाई. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि 36 मुकाबलों के बाद अब अंक तालिका का क्या हाल है और कौन सी टीम किस स्थान पर है.
पंजाब किंग्स की बादशाहत कायम
IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेले गए मैच में पंजाब ने 265 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया और 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ पहले से ही टॉप पर मौजूद पंजाब किंग्स ने अपनी बादशाहत को और मजबूत कर लिया है. पंजाब ने इस सीजन अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं और सिर्फ एक मैच हारा है. इस तरह 13 अंक और +1.333 नेट रन रेट के साथ श्रेयस अय्यर की टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है.
Taking his tally H-Iyer and H-Iyer! 🚀
A milestone moment for Shreyas Iyer as he led #PBKS . record chase 🫡
Updates ▶️ https://t.co/0oSkMZgNAV#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvPBKS | @PunjabKingsIPL | @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/JB2fR5ougO
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
नंबर-3 पर पहुंच गई सनराइजर्स हैदराबाद
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में RR VS SRH के बीच खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत दर्ज की और अंक तालिका में छलांग लगाई है. हैदराबाद की टीम ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं और 3 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह SRH 10 अंक और +0.815 नेट रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है.
That was a tough day at office for the bowlers 😅
Drop your favourite moment from the run-filled day 👇#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvPBKS | #RRvSRH pic.twitter.com/YKKldTjGdc
— IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2026
राजस्थान रॉयल्स को हुआ नुकसान
IPL 2026 में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों राजस्थान रॉयल्स को सीजन की तीसरी हार का सामना करना पड़ा. इस हार से RR को नुकसान हुआ और टीम नंबर-3 से खिसककर चौथे पायदान पर पहुंच गई है. राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं और 10 अंक और +0.602 नेट रन रेट के साथ चौथे नंबर पर काबिज है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास भी अभी 10 अंक हैं, लेकिन बेहतर +1.101 नेट रन रेट के साथ RCB अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है.
बाकी की टीमों का हाल है ऐसा
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने IPL 2026 में 7 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं और 4 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह 6 अंक और +0.118 नेट रन रेट के साथ CSK पांचवें पायदान पर है. दिल्ली कैपिटल्स 6 अंक और -0.184 नेट रन रेट के साथ 6वें स्थान पर है. गुजरात टाइटंस की टीम 6 अंक और नेट रन रेट के साथ -0.790 सातवें नंबर पर है. 8वें नंबर पर 4 अंक के साथ मुंबई इंडियंस, 9वें नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स और 10वें पायदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में बनाए 103 रन, फिर उन्हें क्यों नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड? किसने मारी बाजी
SRH ने जीत दर्ज कर RR का बिगाड़ा खेल, पंजाब किंग्स की बादशाहत बरकरार, जानिए अंक तालिका का कैसा है हाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









