Sport : SRH VS PBKS में आज कौन मारेगा बाजी, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11 #INA

SRH VS PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी, क्योंकि ये टॉपर्स का मैच होने वाला है. जो टीम भी ये मैच जीतेगी वह प्लेऑफ की ओर एक अहम कदम बढ़ाएगी. अंक तालिका में पंजाब किंग्स टॉप पर है, तो हैदराबाद की टीम तीसरे स्थान पर है. ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच एक कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिलना तय है. तो आइए सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स मैच से जुड़ी छोटी-बड़ी अपडेट्स के बारे में बताते हैं.

SRH VS PBKS: वेदर अपडेट

बुधवार को हैदराबाद का मौसम साफ रहने की उम्मीद है. वेदर फॉरकास्ट के मुताबिक, 4% ही बारिश की संभावना है. ऐसे में माना जा सकता है कि सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच एक कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिल सकता है. मैच के दौरान तापमान 36 से 25 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. हवा 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 45% रह सकती है.

SRH VS PBKS: पिच रिपोर्ट

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है. हालांकि, तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिन गेंदबाज थोड़े असरदार साबित होते हैं. तेज गेंदबाजों को विकेट चटकाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे. वहीं, इस मैदान पर अगर एक बार बल्लेबाज सेट हो जाए, तो वह आसानी से बड़े-बड़े शॉट लगते हैं.

SRH VS PBKS: हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में अब तक सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें 17 मैच हैदराबाद ने जीते हैं, जबकि 8 मैचों में पंजाब ने जीत दर्ज की है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में हाईएस्ट स्कोर 247 रनों का रहा है. लोएस्ट स्कोर 114 रनों का रहा है.

SRH VS PBKS: लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

SRH VS PBKS: पॉसिबल प्लेइंग-11

SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, और ईशान मलिंगा

PBKS: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहाल वढेरा, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, और युजवेंद्र चहल

SRH VS PBKS: दोनों टीमों के स्क्वाड

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका, स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएट्जी, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार

पंजाब किंग्स टीम: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, नेहल वढेरा, सूर्यांश शेडगे, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरज़ई, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद

ये भी पढ़ें: संजीव गोयनका को बहुत पसंद है रोहित शर्मा की ये बात, पोस्ट करके बोले- ‘यही बात उन्हें चैंपियन बनाती है…’

SRH VS PBKS में आज कौन मारेगा बाजी, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button