Sport : कप्तानी छीने जाने और टीम से बाहर होने पर सूर्यकुमार यादव का आया पहला रिएक्शन, जानिए श्रेयस अय्यर को लेकर क्या कहा? #INA

Suryakumar Yadav : सूर्यकुमार यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम को अब से तीन महीने पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपनी कप्तानी में दिलाया था. उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम को लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपयिन बनाया, वहीं 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप को अपने देश में डिफेंड करके भी दिखाया. उनकी कप्तानी में भारत ने 8 मार्च को अहदाबाद ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता था. इसके बाद से टीम इंडिया ने कोई भी टी20 मैच नहीं खेला है. 

अब भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 कप्तान बदल दिया गया है. सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीनकर अब श्रेयस अय्यर को दे दी गई है. अब भारत के नए टी20 कप्तान अब श्रेयस अय्यर हैं. वहीं सूर्यकुमार यादव अब पूर्व कप्तान बनकर रह गए हैं. सूर्यकुमार यादव से कप्तानी तो छीनी ही गई इसके साथ-साथ उन्हें भारतीय टी20 क्रिकेट टीम से भी बाहर कर दिया गया. 

बतौर कप्तान बेमिशाल सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी के रिकॉर्ड शानदर रहे. उन्होंने अपने कप्तानी में कोई सीरीज नहीं हारी है. सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने कुल 52 मैच खेले हैं. इसमें से उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम को 40 मैचों में जीत दिलाई है, वहीं 8 मैचों में टीम को हार नसीब हुई है. उनकी कप्तानी में दो मैच टाई भी रहे हैं. उनका बतौर कप्तान जीत प्रतिशत 76.96 है.

सूर्यकुमार यादव से कप्तानी उनकी फॉर्म की वजह से छीनी गई है. वो बल्लेबाजी में लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं. उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे. हालांकि उन्होंने बतौर कप्तानी टीम इंडिया को ऊंचाईयों की बुलंदियों पर हमेशा रखा. अब उनको बल्ले से रन नहीं निकलने के चलते और बढ़ती उम्र के चलते कप्तानी से हटा दिया गया है. 

सूर्या पर अजीत अगरकर का बड़ा बयान

उनको कप्तानी से हटाने के बाद टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा कि, ‘यह मुश्किल है, अभी-अभी वर्ल्ड कप जीता है, लेकिन जैसा कि ज़्यादातर वर्ल्ड कप के बाद होता है. आप फिर से सोचने की कोशिश करते हैं कि आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका क्या है. कुछ हद तक उनके अपने फॉर्म की वजह से लेकिन अगले दो साल के साइकिल को देखते हुए या अगले वर्ल्ड कप तक अब दो साल से थोड़ा ज्यादा समय को देखते हुए. हमने सोचा कि यह आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका है, जैसा कि मैंने कहा, श्रेयस एक काबिल कप्तान हैं’.

सूर्यकुमार यादव का पहला रिएक्शन आया सामने

इस सबके बीच अब कप्तानी से हटाए जाने और टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव का पहला रिएक्शन सामने आया है. सूर्या ने कहा कि, ‘मैं श्रेयस अय्यर के लिए बहुत खुश हूं. हमने मुंबई और इंडिया के लिए साथ में बहुत क्रिकेट खेला है. सबसे जरूरी बात यह है कि अब मुंबई से इंडिया के लिए लगातार 3 T20 कैप्टन हैं और यह मुंबई क्रिकेट में हम सभी के लिए बहुत गर्व का पल है’.

सूर्यकुमार यादव ने टी20 मुंबई 2026 लीग के दौरान इस बारे में बात की है. आज ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE बनाम SoBo मुंबई फाल्कन्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. सूर्यकुमार यादव ट्रायम्फ्स नाइट्स के कप्तान है. उन्होंने इस मैच में टॉस के दौरान ये बड़ी बात कही है. इस मुकाबले में उन्होंने 24 बॉल में 48 रनों की पारी खेली. 

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी बने टीम इंडिया में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे

सूर्यकुमार यादव का टी20 करियर 

सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में साल 2021 मे डेब्यू किया था. उन्होंने देश के लिए 113 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान 107 पारियों में 4 शतक और 25 अर्धशतकों के साथ 3272 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 36.4 और स्ट्राइक रेट 162.9 का रहा है. उनके बल्ले से टी20 क्रिकेट में 482 चौके और 178 छक्के निकले हैं. अब उनका करियर दोबारा से कब पटरी पर लौटेगा. इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है.

ये भी पढ़ें : श्रेयस अय्यर बने भारत के कप्तान, सूर्यकुमार यादव के बाद संभालेंगे टी20 टीम की कमान

कप्तानी छीने जाने और टीम से बाहर होने पर सूर्यकुमार यादव का आया पहला रिएक्शन, जानिए श्रेयस अय्यर को लेकर क्या कहा?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close