Sport : न्यूजीलैंड के साथ टेस्ट, वनडे और T20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल #INA

India vs New Zealand Series Schedule: क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर आ रही है. टीम इंडिया को अक्टूबर, नवंबर महीने में न्यूजीलैंड के साथ टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी है, जिसका शेड्यूल न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से जारी कर दिया गया है. इसके तहत भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जो एक लंबा टूर होने वाला है, जिसमें तीनों फॉर्मेट के मुकाबले शामिल होंगे. तो आइए आपको इस दौरे के पूरे शेड्यूल के बारे में बताते हैं…

टी20 सीरीज का शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड दौरा टी-20 सीरीज से शुरू होगा. 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर और दूसरा 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. तीसरा 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा. चौथा टी-20 30 अक्टूबर को ऑकलैंड और चौथा टी-20 मैच हैमिल्टन में 1 नवंबर को खेला जाएगा.

तारीख दिन मुकाबला वेन्यू समय
22 अक्टूबर 2026 गुरुवार भारत बनाम न्यूजीलैंड (पहला T20I) क्राइस्टचर्च शाम 6:30 बजे (स्थानीय समय)
24 अक्टूबर 2026 शनिवार भारत बनाम न्यूजीलैंड (दूसरा T20I) क्राइस्टचर्च शाम 6:30 बजे (स्थानीय समय)
27 अक्टूबर 2026 मंगलवार भारत बनाम न्यूजीलैंड (तीसरा T20I) वेलिंगटन शाम 6:30 बजे (स्थानीय समय)
30 अक्टूबर 2026 शुक्रवार भारत बनाम न्यूजीलैंड (चौथा T20I) ऑकलैंड शाम 6:30 बजे (स्थानीय समय)
1 नवंबर 2026 रविवार भारत बनाम न्यूजीलैंड (पांचवां T20I) हैमिल्टन शाम 6:30 बजे (स्थानीय समय)

वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

IND VS NZ के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा. दूसरा वेलिंगटन में 7 नवंबर को, तीसरा हैमिल्टन में 10 नवंबर को, चौथा 13 नवंबर और पांचवां 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा. बताते चलें, वनडे सीरीज अपकमिंग विश्व कप 2027 के लिहाज से काफी अहम होगी. ऐसे में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा का भी इस सीरीज में एक्शन में नजर आना लगभग तय ही है.

तारीख दिन मुकाबला वेन्यू समय
4 नवंबर 2026 बुधवार भारत बनाम न्यूजीलैंड (पहला ODI) ऑकलैंड सुबह 6:30 बजे (IST)*
7 नवंबर 2026 शनिवार भारत बनाम न्यूजीलैंड (दूसरा ODI) वेलिंगटन सुबह 3:30 बजे (IST)*
10 नवंबर 2026 मंगलवार भारत बनाम न्यूजीलैंड (तीसरा ODI) हैमिल्टन सुबह 6:30 बजे (IST)*
13 नवंबर 2026 शुक्रवार भारत बनाम न्यूजीलैंड (चौथा ODI) माउंट माउंगानुई सुबह 4:30 बजे (IST)*
15 नवंबर 2026 रविवार भारत बनाम न्यूजीलैंड (पांचवां ODI) माउंट माउंगानुई सुबह 4:30 बजे (IST)*

टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी. पहला मैच 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में खेला जाएगा. तो वहीं, दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा.

तारीख दिन मुकाबला वेन्यू समय
19–23 नवंबर 2026 गुरुवार–सोमवार भारत बनाम न्यूजीलैंड (पहला टेस्ट) वेलिंगटन सुबह 3:30 बजे (IST)*
27 नवंबर–1 दिसंबर 2026 शुक्रवार–मंगलवार भारत बनाम न्यूजीलैंड (दूसरा टेस्ट) क्राइस्टचर्च सुबह 3:30 बजे (IST)*

न्यूजीलैंड क्रिकेट के का सबसे लंबा टूर

भारतीय क्रिकेट टीम एक लंबे टूर के लिए न्यूजीलैंड जाने वाली है. न्यूजीलैंड और भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 12 मुकाबले खेले जाएंगे, जो न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास में सबसे लंबा टूर होने वाला है. साल 2019 के बाद पहली बार ऐसा होगा, जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच न्यूजीलैंड में टेस्ट मैच खेले जाएंगे. बताते चलें, भारत के बाद न्यूजीलैंड को श्रीलंकाई टीम की भी मेजबानी करनी है, जिसके शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: रोहित-हार्दिक बिना फिटनेस टेस्ट पास किए नहीं खेल पाएंगे वनडे सीरीज, BCCI ने दिया अल्टीमेटम

न्यूजीलैंड के साथ टेस्ट, वनडे और T20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button