Sport : IPL 2026 में जिस गेंदबाज को SRH ने नहीं दिया मौका, उसने मुंबई टी20 लीग में हैट्रिक लेकर मचाया तहलका #INA

IPL 2026 का सीजन खत्म होते ही लोकल टूर्नामेंट मुंबई टी20 लीग के नए सीजन का आगाज हो गया है. इस लीग में आईपीएल के कई स्टार खिलाड़ी भी खेल रहे हैं. वहीं इस लीग में वो भी खिलाड़ी खेल रहे हैं, जो आईपीएल का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. इन खिलाड़ियों की लिस्ट में 23 वर्षीय तेज गेंदबाज ओंकार तरमले भी शामिल हैं जो सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा थे, लेकिन पूरे सीजन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. ओंकार तरमले ने अब मुंबई टी20 लीग में हैट्रिक लेकर तहलका मचा दिया है. मुंबई टी20 लीग में हैट्रिक लेने वाले ओंकार तरमले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने हैं.
ओंकार तरमले ने मुंबई टी20 लीग में हैट्रिक लेकर मचाया तहलका
ओंकार तरमले मुंबई टी20 लीग में शार्दुल ठाकुर की कप्तानी वाली ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स का हिस्सा हैं. बुधवार, 3 जून को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ईगल ठाणे और आकाश टाइगर्स एमडब्ल्यूएस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टाइगर्स एमडब्ल्यूएस की पारी का तीसरा ओवर कप्तान शार्दुल ने ओंकार तरमले को डालने को दिया.
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? नंबर-3 का फंसा है पेंच
मुंबई टी20 लीग में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने ओंकार तरमले
ओवर की दूसरी ही गेंद पर ओंकार तरमले ने वरुण लवांदे को 10 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. इसके बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने आकाश आनंद को पवेलियन भेजा. इसके बाद अगली गेंद पर अजीत यादव को LBW आउट कर ओंकार तरमले ने अपनी हैट्रिक पूरी की. इस मैच में ओंकार ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. मुंबई टी20 लीग के इतिहास में ओंकार तरमले हैट्रिक लेने का कारनामा करने वाले अब तक के सिर्फ दूसरे गेंदबाज हैं. टाइगर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 172 रनों का स्कोर बनाया. टीम के लिए ओपनर जय बिस्टा ने 56 रनों की पारी खेली.
HAT-TRICK FOR ONKAR TARMALE IN T20 MUMBAI LEAGUE 🥶
Serious Serious pace, SRH got him for just 30 Lakhs in the Auction, a player . watch in the 2027 season. pic.twitter.com/PPWGOV0rqu
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 3, 2026
आईपीएल 2026 में ओंकार तरमले को नहीं मिला एक भी मैच खेलने का मौका
ओंकार तरमले अपना घरेलू क्रिकेट मुंबई की तरफ से खेलते हैं. आईपीएल 2026 में वो सनराइडर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा थे. आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने ओंकार को उनके 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था. सीजन के शुरुआत में ओंकार खेलने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं थे. हालांकि फिट होने के बाद भी उन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला, क्योंकि टीम के पास बहुत सारे तेज गेंदबाज का विकल्प मौजूद था.
This is one guy i was expecting SRH . unleash during this IPL but unfortunately didn’t get his opportunity. He is very skilled. The work SRH have put in the auction table this ipl will make them a force next year too. https://t.co/HIgD5nDwGC
— Prasanna (@prasannalara) June 3, 2026
मुंबई टी20 लीग 2026 में 6 विकेट ले चुके हैं ओंकार तरमले
ओंकार तरमले की फर्स्ट क्लास करियर की बात करें तो उन्होंने 2 मैचों की 4 पारियों में 5 विकेट लिए हैं. जबकि लिस्ट-ए में उनके नाम 4 मैचों की 4 पारियों 4 विकेट है. मुंबई टी20 लीग 2026 के सीजन में ओंकार तरमले ने अब तक कुल 6 विकेट चटका चुके हैं.
यह भी पढ़ें: सूर्या नहीं अब नहीं रहेंगे टीम इंडिया के T20 कप्तान? BCCI हटाने का कर रहा प्लान, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
IPL 2026 में जिस गेंदबाज को SRH ने नहीं दिया मौका, उसने मुंबई टी20 लीग में हैट्रिक लेकर मचाया तहलका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,