Sport : 2 बार पर्पल कैप जीतने वाले खतरनाक गेंदबाज का करियर हुआ खत्म! IPL 2026 हो सकता है आखिरी सीजन #INA

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभवी तेज गेंदबाज हर्षल पटेल का आईपीएल 2026 में अब तक बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन रहा है. इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के सभी स्टार गेंदबाजों ने खराब प्रदर्शन किया है. प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन 2 युवा तेज गेंदबाजों ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4-4 विकेट लेकर सनराइजर्स को जीत दिलाई, नहीं तो इस मैच में भी SRH की टीम कमजोर लग रही थी. अब ऐसा लग रहा है कि हर्षल पटेल का आईपीएल करियर खत्म हो रहा है.
हर्षल पटेल का आईपीएल 2026 में बेहद ही खराब प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में हर्षल पटेल को 3 मैचों में खेलने का मौका मिला. इस दौरान तीनों मैचों में हर्षल एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सके. इस सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने 2.4 ओवर में 39 रन लुटाकर एक भी विकेट नहीं ले सके थे. इसके बाद अपने दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हर्षल पटेल 3 ओवर में 16 रन दिए थे, लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला. इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 2 ओवर में 39 रन लुटा दिए थे और विकेट लेने में भी कामयाब नहीं हुए. हर्षल पटेल ने इस सीजन 12.26 की खराब इकॉनामी से गेंदबाजी की है.
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 से हर्षल पटेल की छुट्टी
हर्षल पटेल को उनके इस खराब प्रदर्शन को देखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ प्लेइंग 11 से उन्हें बाहर कर दिया. अब सनराइजर्स हैदराबाद को प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे युवा तेज गेंदबाज मिल गए हैं. ऐसे में कम ही उम्मीद है कि SRH की टीम हर्षल को इस सीजन प्लेइंग 11 में मौका देगी. बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने हर्षल पटेल को 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. हर्षल और जयदेन उनादकट की काफी आलोचना हो रही है.
KRIS SRIKKANTH ROASTED JAYDEV UNADAKAT & HARSHAL PATEL 💀
Kris Srikkanth said 🗣️,
“The SRH management deserves applause. They courageously sent Harshal Patel and Jaydev Unadkat into the shed. They said enough of the duo’s fake bowling. And instead, they picked two unknown… pic.twitter.com/3jqgF6UZKE
— Cricket Central (@CricketCentrl) April 14, 2026
2 बार पर्पल कैप जीत चुके हैं हर्षल पटेल
हर्षल पटेल ने आईपीएल में अब तक कुल 2 बार पर्पल कैप को अपने नाम कर चुके हैं. उन्होंने अपना पहला पर्पल कैप आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेलते हुए लिया था. उन्होंने 15 मैचों में कुल 32 चटकाए थे. इसके बाद हर्षल पटेल ने आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए दूसरी बार पर्पल कैप जीती थी. इस सीजन हर्षल ने 14 मैचों में 24 विकेट हासिल किए थे, लेकिन अब इस तेज गेंदबाज का आईपीएल करियर खतरे में नजर आ रहा है.
यह भी पढ़ें: बिहार के इन 3 खिलाड़ियों ने IPL 2026 में मचा दी है सनसनी, डेब्यू मैच में छाया 21 वर्षीय प्लेयर
2 बार पर्पल कैप जीतने वाले खतरनाक गेंदबाज का करियर हुआ खत्म! IPL 2026 हो सकता है आखिरी सीजन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








