Sport : CSK vs KKR: संजू सैमसन-आयुष म्हात्रे और ब्रेविस ने बचाई चेन्नई सुपर किंग्स की लाज, कोलकाता को दिया 193 रनों का लक्ष्य #INA

CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 22वां मुकाबला चेपॉक में खेला जा रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट पर 192 रनों का स्कोर खड़ा किया है. सीएसके के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 48 रनों की पारी खेली. वहीं केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए.

ऋतुराज गायकवाड़ फिर हुए फ्लॉप

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी की शुरुआत कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन ने की. कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर अनुकूल रॉय ने तीसरे ही ओवर में 25 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका दिया. अनुकूल ने गायकवाड़ को 7 रन के स्कोर पर आउट किया.

आयुष म्हात्रे ने खेली विस्फोटक पारी

इसके बाद एक छोटी लेकिन तूफानी पारी खेलकर आयुष म्हात्रे आउट हुए. उन्हें वैभव अरोड़ा ने चलता किया. आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों पर 38 रनों की विस्फोटक पारी खेली. म्हात्रे ने लगभग 224 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और 2 छक्के लगाए. 

संजू सैमसन अर्धशतक से चूके

संजू सैमसन के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा झटका लगा. संजू सैमसन को कार्तिक त्यागी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. संजू सैमसन 32 गेंद पर 48 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और सरफराज खान ने चेन्नई सुपर किंग्स की पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन वो पूरे 20 ओवर तक बल्लेबाजी नहीं कर सके. सरफराज खान 18 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें सुनील नरेन ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद कार्तिक त्यागी ने डेवाल्ड ब्रेविस को पेविलयन का रास्ता दिखाया. ब्रेविस 29 गेंद पर 41 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद आखिरी में शिवम दुबे नाबाद 13 रन और जेमी ओवरटन 7 रन बनाकर चेन्नई सुपर किंग्स के स्कोर को 192 तक पहुंचाया. अब केकेआर को जीत के लिए 193 रन बनाने होंगे.

कार्तिक त्यागी ने की शानदार गेंदबाजी

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कार्तिक त्यागी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर के स्पेल में 35 रन देकर 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा सुनील नरेन, अनुकूल रॉय और वैभव अरोड़ा को 1-1 सफलता मिली. 

ऐसी है CSK vs KKR की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद. 

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.

यह भी पढ़ें:  2 बार पर्पल कैप जीतने वाले खतरनाक गेंदबाज का करियर हुआ खत्म! IPL 2026 हो सकता है आखिरी सीजन

CSK vs KKR: संजू सैमसन-आयुष म्हात्रे और ब्रेविस ने बचाई चेन्नई सुपर किंग्स की लाज, कोलकाता को दिया 193 रनों का लक्ष्य





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close