Sport : वानिन्दु हसरंगा निकले शाहिद अफरीदी से आगे, T20 वर्ल्डकप 2026 में किया बड़ा कारनामा #INA

Wanindu Hasaranga broke Shahid Afridi Record: टी20 वर्ल्डकप 2026 में बीते रविवार यानि 8 फरवरी को श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेला. श्रीलंकाई स्पिनरों ने आयरिश बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया, जिसके सबसे बड़े रहनुमा वानिन्दु हसरंगा रहे, उन्हों इस मुकाबले में 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इस शानदार प्रदर्शन से उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को एक खास मामले में पीछे छोड़ दिया है. 

वानिन्दु हसरंगा ने किया बड़ा कारनामा 

दरअसल, वानिन्दु हसरंगा अब टी20 वर्ल्डकप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं. आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर के कोटे में मात्र 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. साल 2021 में टी20 विश्वकप का पहला मुकाबला खेलने वाले इस खिलाड़ी ने 40 विकेट खाते में जोड़ लिए हैं. ऐसा कर उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 39 सफलताएं हासिल की थी.

यह भी पढ़ें – ENG vs NEP: शेर मल्ला ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया बड़ा कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बने नेपाल के सिर्फ दूसरे प्लेयर

टी20 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज 

टी20 वर्ल्डकप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन हैं. उन्होंने 43 मैचों की 41 पारियों में 50 विकेट लिए हैं. वानिन्दु हसरंगा (40) और शाहिद अफरीदी (39) क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं. फिर अफगानिस्तान के राशिद खान का नाम है, उन्होंने 24 मुकाबलों में 38 शिकार किए हैं. नंबर-5 पर श्रीलंका के लेजेंड लसिथ मलिंगा हैं, उन्होंने 31 मुकाबलों में 38 विकेट अपने खाते में जोड़े.

1. शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) – 50 विकेट 

2. वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) – 40 विकेट 

3. शहीद अफरीदी (पाकिस्तान) – 39 विकेट

4. राशिद खान (अफगानिस्तान) – 38 विकेट

5. लसिथ मलिंगा (श्रीलंका) – 38 विकेट

श्रीलंका बनाम आयरलैंड मैच का हाल

इसके साथ ही बात की जाए श्रीलंका बनाम आयरलैंड मुकाबले की तो मेजबान लंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कमिंडु मेंडिस (44) और कुसल मेंडिस (56) के बूते 163 रन बनाए थे. ये लक्ष्य कम प्रतीत हो रहा था, लेकिन श्रीलंकाई स्पिनरों के आगे आयरिश बल्लेबाजों की एक नहीं चली. महीश तीक्ष्णा और वानिन्दु हसरंगा ने 3-3 विकेट अपने खाते में जोड़ी. आयरलैंड अपने 20 ओवर खेले बिना ही सिर्फ 143 के स्कोर पर सिमट कर रह गई. 

यह भी पढ़ें – पाकिस्तान ने चली नई चाल, IND vs PAK मैच खेलने के लिए ICC के सामने रखी 3 शर्तें, भारत को नहीं होगी मंजूर

वानिन्दु हसरंगा निकले शाहिद अफरीदी से आगे, T20 वर्ल्डकप 2026 में किया बड़ा कारनामा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button