Sport : 'जिस आदमी ने अकेले दम पर इंग्लैंड को…' दिग्गज ने गौतम गंभीर और शुभमन गिल के फैसले पर उठाए सवाल, सिराज पर दिया बड़ा बयान #INA

Mohammed Siraj : भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से यानी 19 नवंबर से पहले टेस्ट मैच शुरू हो चुका है. वेलिंगटन के : बेसिन रिजर्व में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग-11 में अनुभवी और सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को मौका नहीं दिया. बल्कि उनकी जगह पर कम अनुभव वाले अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा को मैदान पर हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने उतार दिया. मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं करने के गंभीर और गिल के फैसले की आलोचना चारों ओर हो रही है. इसी कड़ी में एक और बड़ा नाम शामिल हो गया है.
दरअसल, अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सिराज को प्लेइंग-11 में मौका नहीं देने पर इशारों-इशारों में सवाल उठा दिए हैं. जाफर ने सिराज को नहीं खिलाने के फैसले की आलोचना की है और साथ ही पिछले कुछ सालों में टेस्ट क्रिकेट में उनके द्वारा दिए गए योगदान के बारे में भी बताया है. वसीम जाफर ने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
Sunil Gavaskar on Mohammed Siraj not playing in the first Test 🇮🇳 pic.twitter.com/ey7rGwp7ag
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 19, 2026
जाफर ने सिराज को नहीं खिलाने पर दिया बड़ा बायन
वसीम जाफर ने कहा कि, ‘मैं अब भी समझ सकता हूं कि न्यूजीलैंड के लेफ्ट हैंडर्स को देखते हुए जडेजा के बजाय वाशिंगटन सुंदर को क्यों चुना गया. लेकिन सिराज को बाहर रखना बिल्कुल चौंकाने वाला है, जिस आदमी ने अकेले दम पर इंग्लैंड सीरीज बराबर कर दी और इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) साइकिल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज है, उसे जगह नहीं मिली है. यहां तक कि अच्छे हालात में भी उसे मौका नहीं दिया गया? भारत को पहले दिन ही उसकी कमी खल रही है. यह सिराज का खेल है, पार्टनरशिप बनाना, बैटर्स को थकाना और अपनी लगातार मेहनत से चीजें करवाना. यह बात पचाना बहुत मुश्किल है’.
I can still understand the case for Washington Sundar over Jadeja, given New Zealand’s left handers. But Siraj being left out is absolutely shocking. The man who single handedly levelled the England series and is India’s leading wicket-taker in this WTC cycle doesn’t find a…
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) November 19, 2026
धमाकेदार हैं सिराज के आंकड़े
इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने एक छोर से तीन विकेट हासिल कर लिए और अंशुल कंबोज और आकाशदीप सिंह 1-1 विकेट शुरुआत में हासिल कर पाए. उसके बाद दोनों बेअसर नजर आए. ऐसे में मोहम्मद सिराज की कमी टीम इंडिया को साफ तौर पर खली. सिराज ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 48 मैचों की 90 पारियों में कुल 144 विकेट लिए हैं. वो 5 बार फाइव विकेट हॉल भी हासिल कर चुके हैं. मोहम्मद सिराज ने डब्ल्यूटीसी 2025 27 में अब तक कुल 43 विकेट लिए हैं. उन्होंने यह विकेट 11 मैचों की 21 पारियों में हासिल किए हैं. वो बुमराह के बाद वर्तमान समय में भारत के बेस्ट टेस्ट गेंदबाज हैं.
MOHAMMAD SIRAJ IS THE HIGHEST WICKETTAKER FOR INDIA IN THIS WTC CYCLE 2025-27. 🌟 pic.twitter.com/hiZ4NnBYiM
— Tanuj (@ImTanujSingh) November 19, 2026
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग-11
केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा.
Stumps on Day 1️⃣
Jasprit Bumrah leads #TeamIndia’s bowling effort on the opening day of the series with 3️⃣ wickets ☝️
Scorecard ▶️ https://t.co/SaMcNXtAVG#NZvIND pic.twitter.com/JM6CpHQLmL
— BCCI (@BCCI) November 19, 2026
इस मुकाबले में भारत ने रविंद्र जडेजा को भी प्लेइंग-11 से बाहर रखा है. इस मुकाबले में भारत ने 70 पर न्यूजीलैंड के 5 विकेट गिरा दिए थे. इसके बाद दिन के अंत तक 82 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 243 रन था. हेनरी निकोल्स ने 113 रन नाबाद और ग्लेन फिलिप्स ने 94 रनों की नाबाद पारी खेली है. ये दोनों अभी क्रीज पर बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें : IPL 2027: सौरव गांगुली से रिकी पोंटिंग तक…. ये हैं सभी 10 फ्रेंचाइजियों के हेड कोचों की लिस्ट, जानें किसे मिलेगी कितनी सैलरी
'जिस आदमी ने अकेले दम पर इंग्लैंड को…' दिग्गज ने गौतम गंभीर और शुभमन गिल के फैसले पर उठाए सवाल, सिराज पर दिया बड़ा बयान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,