Sport : इंतजार हुआ खत्म, सुबह मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कहां देख सकेंगे LIVE मुकाबला #INA

Vaibhav Sooryavanshi Match Live Streaming: आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद से ही हर कोई वैभव सूर्यवंशी को एक्शन में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. मगर, अब आपका इंतजार खत्म हो रहा है, क्योंकि मंगलवार 15 साल का ये खिलाड़ी मैदान पर उतरने वाला है. भारत ए और श्रीलंका ए के बीच पहला वनडे मैच 9 जून को खेला जाएगा, जिसमें वैभव सूर्यवंशी खेलते नजर आएंगे. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकेंगे?
वैभव सूर्यवंशी कितने बजे मैदान पर उतरेंगे?
भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 9 जून से ट्राई सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज के पहला मैच 9 जून को इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जाएगा, जिसमें वैभव सूर्यवंशी भी एक्शन में नजर आएंगे. भारतीय समयानुसार भारत और श्रीलंका की युवा टीमों के बीच खेला जाने वाला ये मैच सुबह 10 बजे शुरू होगा. दोनों कप्तान टॉस के लिए 9.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.
अब अगर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करती है, तो वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आपको पहले चलता दिख सकता है, लेकिन अगर टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करेगी, तो आपको उनकी बैटिंग देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.
कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन?
भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली इस ट्राई सीरीज के सभी मुकाबले आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. ऐसे में यदि आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर जाना होगा, वहीं मोबाइल पर देखने के लिए सोनी लिव ऐप पर जाना होगा. अगर आप स्मार्ट टीवी पर इस मैच को देखना चाहते हैं, तो सोनी लिव ऐप को लॉगिन करके देख सकेंगे.
वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी का रहेगा सबको इंतजार
हाल ही में खत्म हुए आईपीएल 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने 16 मैच खेले, जिसमें 237.30 की स्ट्राइक रेट और 48.50 के औसत से 776 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए. उनके बल्ले से 63 चौके और 72 छक्के देखने को मिले. ऐसे में अब इंडिया ए VS श्रीलंका ए के बीच खेले जाने वाले मैच में एक बार फिर हर किसी को वैभव सूर्यवंशी से विस्फोटक प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
टीम इंडिया में हो चुकी है वैभव सूर्यवंशी की एंट्री
आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में एंट्री मिल गई है. आयरलैंड और इंग्लैंड फिर एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टी-20 टीम में वैभव सूर्यवंशी को कॉल-अप मिला है और अब हर किसी को उनके डेब्यू का इंतजार है. देखने वाली बात होगी कि 15 साल के वैभव को भारत के लिए डेब्यू करने का मौका कब मिलता है.
नोट कर लीजिए ट्राई सीरीज का शेड्यूल
| तारीख | दिन | मुकाबला | वेन्यू | शहर | समय (स्थानीय) |
|---|---|---|---|---|---|
| 9 जून 2026 | मंगलवार | श्रीलंका ए vs इंडिया ए | रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम | दांबुला | सुबह 10:00 बजे |
| 11 जून 2026 | गुरुवार | अफगानिस्तान ए vs इंडिया ए | रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम | दांबुला | सुबह 10:00 बजे |
| 15 जून 2026 | सोमवार | श्रीलंका ए vs इंडिया ए | रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम | दांबुला | सुबह 10:00 बजे |
| 17 जून 2026 | बुधवार | अफगानिस्तान ए vs इंडिया ए | रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम | दांबुला | सुबह 10:00 बजे |
| 21 जून 2026 | रविवार | फाइनल* | रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम | दांबुला | सुबह 10:00 बजे |
ट्राई सीरीज के लिए ऐसी है टीम इंडिया
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान.
ये भी पढ़ें: मुल्लांपुर टेस्ट में मिली जीत हमेशा रहेगी टीम इंडिया को याद, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
इंतजार हुआ खत्म, सुबह मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कहां देख सकेंगे LIVE मुकाबला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,