Sport : 'उसे टीम इंडिया में होना चाहिए, नजरअंदाज नहीं कर सकते..' अश्विन ने की वैभव सूर्यवंशी की वकालत, सलेक्टर्स से लगाई गुहार #INA

IPL 2026 : आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वो इस समय इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. अब उनके इंडियन क्रिकेट टीम में जगह पाने का इंतजार उनके फैंस और क्रिकेट के जानकार कर रहे हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में 12 चौके और 5 छक्कों के साथ 97 रनों की तूफानी पारी खेली. इस बड़े और प्रेशर वाले मैच में खेली गई इस पारी की बदौलत एक बार फिर से बहस छिड़ गई है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका देना चाहिए.
इसी कड़ी में अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने शुभमन गिल से पहले वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में टी20 फॉर्मेट के लिए वैभव सूर्यवंशी को जगह देने की वकालत की है. उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान भी वैभव सूर्यवंशी की ओर खींचा है.
Good morning from this cutu and his team that have made it . Q2 💗 pic.twitter.com/gutXfkewxf
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 28, 2026
अश्विन ने वैभव को टीम इंडिया में जगह मिलने पर बोली बड़ी बात
रवि अश्विन ने कहा कि, ‘वैभव सूर्यवंशी शुभमन गिल से पहले भारत के लिए टी20 अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के हकदार हैं. कुछ दिन पहले आपने शुभमन गिल के बारे में पूछा था. हम अभिषेक शर्मा, संजू और आयुष म्हात्रे की उनके स्ट्राइक रेट और बैटिंग स्टाइल की तारीफ करते हैं. वैभव जिस तरह से खेल रहे हैं, मुझे लगता है कि उन्हें टी20 में गिल से आगे होना चाहिए. हम वैभव सूर्यवंशी को कैसे नजरअंदाज कर सकते हैं? हम उनसे बस यही कह सकते हैं. तुम अभी कम उम्र के हो, 18 साल के होने तक इंतजार करो. इसके अलावा उन्हें रोकने का कोई कारण नहीं है’.
Ravi Ashwin said Vaibhav Suryavanshi deserves . play T20Is for India ahead of Shubman Gill:
“The other day, you asked about Shubman Gill. We praise Abhishek Sharma, Sanju, and Ayush Mhatre for their strike rates and batting styles. Looking at the way Vaibhav is playing, I think… pic.twitter.com/zg5IolM69y
— Abhishek Kumar (@Abhishek060722) May 28, 2026
13 साल की उम्र में बिके थे वैभव सूर्यवंशी
आपको बता दें कि, इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में नालामी में बिकने वाले वैभव सूर्यवंशी सबसे छोटे खिलाड़ी है. उन्होंने 13 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के लिए खिलादा था. साल 2024 में हुई नीलामी में वैभव सूर्यवंशी को उनके बेस प्राइस 30 लाख से 1.10 करोड़ रुपए देकर राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था.
वैभव ने 14 साल की उम्र में किया था डेब्यू
इसके बाद उन्होंने साल 2025 में अपना आईपीएल डेब्यू किया. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 19 अप्रैल 2025 को 14 साल 23 दिन की उम्र में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना डेब्यू किया. उन्होंने अपने पहले ही मैच में 20 बॉल में 34 रनों की पारी खेली और अपने आईपीएल करियर की शुरुआत छक्का लगाकर की थी.
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में 7 मैच खेले और 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 252 रन बनाए. उन्होंने इस सीजन में 18 चौके और 24 छ्क्के भी लगाए थे. अब आईपीएल 2026 में 15 मैचों में 1 शतक और 4 शतक के साथ 680 रन बनाए हैं. वो अब तक इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 22 मैचों में 932 रन बनाए हैं.
Never ever stop dreaming, kids 💗 pic.twitter.com/lqY414HKrD
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 27, 2026
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के अलावा इंडिया ए और इंडियन अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए भी धमाल मचा चुके हैं. उन्होंने भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब दिलाने में भी अहम योगदान दिया था. अब वो इंडियन क्रिकेट टीम के लिए खेलने के हकदार बनते जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें : ‘वैभव ने बहुत अच्छा खेला, वो मिस नहीं करता..’ हारकर IPL 2026 से बाहर होने पर क्या बोले SRH के कप्तान पैट कमिंस, जानें क्या कहा?
'उसे टीम इंडिया में होना चाहिए, नजरअंदाज नहीं कर सकते..' अश्विन ने की वैभव सूर्यवंशी की वकालत, सलेक्टर्स से लगाई गुहार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









