Sport : बिहार के इन 3 खिलाड़ियों ने IPL 2026 में मचा दी है सनसनी, डेब्यू मैच में छाया 21 वर्षीय प्लेयर #INA

IPL 2026: बिहार के 3 स्टार खिलाड़ी आईपीएल 2026 में तहलका मचा रहे हैं. इनमें सनराइजर्स हैदराबाद के 2 खिलाड़ी शामिल हैं. जबकि एक खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहा है. हम बात कर रहे हैं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, 21 साल के साकिब हुसैन और 27 साल के ईशान किशन की. ये तीनों खिलाड़ी बिहार से आते हैं और आईपीएल 2026 में सनसनी मचा रहे हैं.
बिहार के समस्तीपुर से आते हैं वैभव सूर्यवंशी
राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले 15 वर्षीय स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में बल्ले से धमाल मचा रहे हैं. आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने इस सीजन 5 मैचों की 5 पारियों में कुल 200 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 76 रन रहा है. वैभव ने आईपीएल 2026 में 263.15 की खतरनाक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. वैभव सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं.
बिहार के नवादा जिले से आते हैं ईशान किशन
ईशान किशन आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं. कप्तानी करते हुए ईशान किशन और भी खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप की लिस्ट में ईशान किशन दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने अब तक 5 मैचों की 5 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 213 रन जड़ दिए हैं. इतना ही नहीं ईशान किशन IPL 2026 में एक शतक भी जड़ चुके हैं. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में वो इस सीजन अपने दूसरे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर आउट. उनका आईपीएल 2026 में बेस्ट स्कोर 111 रन रहा है. ईशान किशन ने 190.17 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. आपको बता दें कि ईशान किशन बिहार के नवादा जिले के रहने वाले हैं, लेकिन वो अपना घरेलू क्रिकेट झारखंड से खेलते हैं.
Ishan Kishan’s brilliant knock, backed by Heinrich Klaasen and Nitish Kumar Reddy’s cameos, helped SRH post 216. 🔥
Will SRH dominate, or will RR continue their winning run?#TATAIPL #IPLRivalryWeek 2026 👉 #SRHvRR | LIVE NOW 👉https://t.co/kOHOKuG1Hi pic.twitter.com/lGkqRijayd
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 13, 2026
बिहार के गोपालगंज जिले से आते हैं साकिब हुसैन
IPL 2026 के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 21 वर्षीय तेज गेंदबाज साकिब हुसैन को डेब्यू करने का मौका दिया. इस युवा गेंदबाज ने अपने डेब्यू मैच में ही 4 विकेट लेकर तहलका मचा दिया. राजस्थान रॉयल्स के इस मैच में साकिब हुसैन यशस्वी जायसवाल (1), डोनोवन फेरेरा (69), जोफ्रा ऑर्चर (2) और रवि बिश्नोई (0) को आउट कर सुर्खियों में छा गए. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने साकिब हुसैन को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा था. आपको बता दें कि साकिब हुसैन बिहार के गोपालगंज जिले से आते हैं. वे एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार से ताल्लुक रखते, लेकिन अपने डेब्यू मैच में ही इस युवा गेंदबाज ने सनसनी मचा दी है.
A NIGHT FOR THE DEBUTANTS! 🤩
Praful Hinge and Sakib Hussain giving #TATAIPL fans a game . remember 🤜🤛
Watch Hussain’s spell ▶️ https://t.co/pFEeR4dHxD#KhelBindaas | #SRHvRR | @SunRisers pic.twitter.com/YBpnrflB7o
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2026
यह भी पढ़ें: 30-30 लाख वाले 3 युवा खिलाड़ियों ने बचाई सनराइजर्स हैदराबाद की लाज, वरना 11.7 करोड़ वाले गेंदबाजों ने तो डूबो दी थी नैया
बिहार के इन 3 खिलाड़ियों ने IPL 2026 में मचा दी है सनसनी, डेब्यू मैच में छाया 21 वर्षीय प्लेयर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









