Sport : ये हैं एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में 2 भारतीय शामिल #INA

Most Sixes in a Calendar Year: क्रिकेट के मैदान पर छक्का मारना हर खिलाड़ी के बस की बात नहीं होती. इसके लिए सिर्फ ताकत ही नहीं, बल्कि सही टाइमिंग और जबरदस्त हौसले की भी जरूरत होती है. हालांकि, बड़ा शॉट खेलने में हमेशा रिस्क होता है. अगर गेंद बल्ले पर सही से नहीं आई, तो बल्लेबाज आसानी से अपना विकेट गंवा बैठता है. लेकिन इन सबके बावजूद दुनिया में कुछ ऐसे बेखौफ बल्लेबाज हैं, जिन्हें आउट होने का कोई डर नहीं होता और वे मैदान पर आते ही छक्कों की बरसात कर देते हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में कई खिलाड़ियों ने किसी एक साल में रिकॉर्डतोड़ छक्के लगाए हैं. आइए दुनिया के ऐसे ही टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में ज्यादा छक्के ठोकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इस लिस्ट में 2 भारतीय बल्लेबाज भी शामिल हैं.

1. करणवीर सिंह (ऑस्ट्रिया) – 122 छक्के

इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया के करणवीर सिंह के नाम है. उन्होंने साल 2025 में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था. उस साल करणवीर ने कुल 32 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और अपने बल्ले से कुल 122 छक्के जड़े. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने छक्कों की बारिश करने के साथ-साथ 51 की बेहतरीन औसत से 1488 रन भी बनाए थे. इस बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने दुनिया के बड़े से बड़े दिग्गज बल्लेबाजों को बहुत पीछे छोड़ दिया और सिक्सर किंग की लिस्ट में नंबर-1 बन गए. 

2. मोहम्मद वसीम (यूएई) – 101 छक्के

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यूएई के कप्तान और धाकड़ ओपनर मोहम्मद वसीम का नाम आता है. वसीम ने साल 2023 में मैदान पर गदर मचाते हुए कुल 101 छक्के जड़े थे. उस पूरे साल उन्होंने 47 इंटरनेशनल मैच खेले थे, जिसमें से 24 वनडे और 23 टी20 मुकाबले शामिल थे. अपनी इसी तूफानी और निडर बल्लेबाजी के दम पर वसीम ने साल भर दुनिया भर के गेंदबाजों की नाक में दम करके रखा था. 

3. अभिषेक शर्मा (भारत) – 86 छक्के

भारतीय टीम के युवा और तूफानी ओपनर अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. अभिषेक ने इसी साल 2026 में कमाल का खेल दिखाते हुए अब तक 38 इंटरनेशनल मैचों में ही 86 छक्के जड़ दिए हैं. सबसे बड़ी और खास बात यह है कि अभिषेक दुनिया के किसी भी बड़े क्रिकेट देश (फुल मेंबर नेशन) की तरफ से एक साल में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. वो सिर्फ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन इस सबसे छोटे फॉर्मेट में भी वे अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से बड़े से बड़े रिकॉर्ड्स को लगातार ध्वस्त कर रहे हैं.

4. रोहित शर्मा (भारत) – 80 छक्के

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और ‘सिक्सर किंग’ रोहित शर्मा का नाम आता है. साल 2023 में ‘हिटमैन’ ने अपने बल्ले से कहर बरपाया था और कुल 35 इंटरनेशनल मैचों की 39 पारियों में रिकॉर्डतोड़ 80 छक्के जड़ दिए थे. यह वही ऐतिहासिक साल था जब भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में कमाल का खेल दिखाते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था. पूरे टूर्नामेंट के दौरान रोहित ने मैदान पर आते ही जिस आक्रामक अंदाज में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई थीं, उसने पूरी दुनिया में खूब सुर्खियां बटोरी थीं. 

5. रोहित शर्मा (भारत) – 78 छक्के

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर भी किसी और का नहीं, बल्कि खुद ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा का ही नाम दोबारा आता है. साल 2019 में उन्होंने कुल 47 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए 78 छक्के लगाए थे. आपको बता दें कि उस समय एक साल के भीतर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छक्के ठोकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड रोहित ने अपने नाम किया था. सबसे मजेदार बात यह है कि उस साल उनके बल्ले से केवल लिमिटेड ओवरों में ही नहीं, बल्कि टेस्ट क्रिकेट में भी पूरे 20 छक्के निकले थे. इस तरह रोहित शर्मा दुनिया के उन चुनिंदा बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने एक ही कैलेंडर ईयर में दो बार सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों में की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है.

यह भी पढ़ें:  Explainer: रोहित शर्मा फिर बनते हैं कप्तान तो मुंबई इंडियंस में क्या-क्या बदल जाएगा? जानिए प्वाइंट टू प्वाइंट हर डिटेल्स

ये हैं एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में 2 भारतीय शामिल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button