Sport : द्रविड़ और सहवाग के बेटे की हुई टीम इंडिया में एंट्री, U19 एशिया कप में धमाल मचाने को तैयार #INA

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान शानदार फॉर्म में चल रहे लक्ष्य रायचंदानी को सौंपी गई है, जबकि यशवर्धन सिंह चौहान उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे. इस बार का एशिया कप बेहद खास होने वाला है, क्योंकि फैंस को एक बार फिर मैदान पर ‘सहवाग’ और ‘द्रविड़’ की जोड़ी साथ खेलती दिखाई देगी. भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़, दोनों को इस 15 सदस्यीय मुख्य स्क्वॉड में जगह मिली है. ओमान के मस्कट में 5 से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और रोमांचक मुकाबला 8 नवंबर को खेला जाएगा, जब चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी.
सहवाग और द्रविड़ के बेटे पर रहेगी सभी की नजरें
इस बार भारतीय टीम में सबसे ज्यादा चर्चा वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ के सिलेक्शन को लेकर हो रही है. दोनों ही स्टार खिलाड़ियों ने घरेलू ‘वीनू मांकड़ ट्रॉफी’ में अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के दम पर टीम में जगह बनाई है. जहां आर्यवीर ने दिल्ली के लिए खेलते हुए चंडीगढ़ के खिलाफ सिर्फ 143 गेंदों में 173 रनों की तूफानी पारी खेली थी.
वहीं कर्नाटक के विकेटकीपर-बल्लेबाज अन्वय द्रविड़ ने गुजरात के खिलाफ महज 100 गेंदों में 151 रन ठोककर अपनी टीम को एक बड़ा लक्ष्य हासिल कराया. ये दोनों युवा खिलाड़ी पहले भी ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ खेल चुके हैं और अब एशिया कप के बड़े मंच पर फैंस को एक बार फिर मैदान पर ‘सहवाग और द्रविड़’ के पुराने दौर की याद दिलाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
ICYMI
Aaryavir Sehwag and Anvay Dravid included in India’s squad for the Under 19 Asia Cup.
India face Nepal on November 6, Pakistan on November 8 and UAE on November 10. pic.twitter.com/7WEjGU9lJ7
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 30, 2026
8 नवंबर को होगी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत
अंडर-19 एशिया कप में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है. भारत को ग्रुप-A में पाकिस्तान, नेपाल और यूएई के साथ रखा गया है. जबकि ग्रुप-B में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मलेशिया जैसी टीमें हैं. भारतीय टीम अपने सफर की शुरुआत 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ मैच से करेगी. इसके ठीक बाद, 8 नवंबर को फैंस को सबसे बड़ा रोमांच देखने को मिलेगा जब भारत की टक्कर अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगी. ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 10 नवंबर को यूएई से होगा, जिसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें 12 नवंबर को होने वाले सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. इस टूर्नामेंट का महामुकाबला यानी फाइनल मैच 14 नवंबर को खेला जाएगा.
𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 𝐬𝐪𝐮𝐚𝐝 𝐟𝐨𝐫 𝐌𝐞𝐧’𝐬 𝐔-𝟏𝟗 𝐀𝐬𝐢𝐚 𝐂𝐮𝐩: 𝐒𝐞𝐡𝐰𝐚𝐠, 𝐃𝐫𝐚𝐯𝐢𝐝 𝐢𝐧𝐜𝐥𝐮𝐝𝐞𝐝; 𝐑𝐚𝐢𝐜𝐡𝐚𝐧𝐝𝐚𝐧𝐢 𝐭𝐨 𝐥𝐞𝐚𝐝
Aaryavir Sehwag and Anvay Dravid have been named in India’ squad for the Men’s Under-19 Asia Cup set . take place in Muscat from… pic.twitter.com/tswHK02mAc
— Sportstar (@sportstarweb) October 30, 2026
अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड
लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, यशवर्धन सिंह चौहान (उप-कप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सवसनी, मोहित उलवा, काव्या पटेल, शाविन विनोद, ईशान सूद.
भारत का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से)
• 6 नवंबर 2026: भारत बनाम नेपाल (मस्कट),
• 8 नवंबर 2026: भारत बनाम पाकिस्तान (मस्कट)
• 10 नवंबर 2026: भारत बनाम यूएई (मस्कट)
• 12 नवंबर 2026: सेमीफाइनल 1 और सेमीफाइनल 2
• 14 नवंबर 2026: फाइनल मुकाबला
यह भी पढ़ें: ये हैं एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में 2 भारतीय शामिल
द्रविड़ और सहवाग के बेटे की हुई टीम इंडिया में एंट्री, U19 एशिया कप में धमाल मचाने को तैयार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,