Sport : ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, नंबर-4 पर हैं वैभव सूर्यवंशी, जानिए टॉप पर है कौन #INA

IPL 2026 Most Sixes: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. एक ओर जहां बल्लेबाज छक्के-चौकों की बारिश हो रही है, तो वहीं गेंदबाज भी जमकर विकेट चटका रहे हैं. ऐसे में आईपीएल 2026 में गेंद और बल्ले के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. मगर, क्या आपको मालूम है कि इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा छक्के किन बल्लेबाजों ने लगाए हैं? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको उन टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं… लिस्ट में ज्यादातर युवा खिलाड़ी ही नजर आ रहे हैं…
नंबर-5 पर हैं कूपर कोनोली
कूपर कोनोली आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए शानदार पदार्पण करते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 44 गेंदों में नाबाद 72 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. कोनोली ने 2 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 163.64 की स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए हैं. उन्होंने 5 छक्कों की वजह से 11 चौके लगाए हैं.
नंबर-4 पर हैं वैभव सूर्यवंशी
15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में सुर्खियां बटोर रहे हैं. वैभव ने अब तक 6 छक्के लगाए हैं. सूर्यवंशी ने अब तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें 41.50 के औसत और 237.14 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 83 रन बनाए हैं.
नंबर-3 पर हैं रोहित शर्मा
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है. रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं. वहीं, इस सीजन उन्होंने अब तक 7 छक्के जड़े हैं. हिटमैन ने 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 176.56 की स्ट्राइक रेट और 56.50 के औसत से 113 रन बनाए हैं. 7 छक्कों के साथ-साथ रोहित ने 11 चौके भी जड़े हैं.
नंबर-2 पर है रियान रिकेल्टन
इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रियान रिकेल्टन दूसरे नंबर पर काबिज हैं. रिकेल्टन ने अब तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें 8 छक्के लगाए हैं. रिकेल्टन ने 45 के औसत और 166.67 की स्ट्राइक रेट से 90 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 8 छक्कों के साथ-साथ 4 चौके भी लगाए हैं.
𝗥𝗶𝘇-𝗽𝗲𝗰𝘁, Sameer! 🫡
He was 7*(10) at one point and finished with a game-changing 90(51) 🔥
Back-.-back wins for Delhi Capitals, courtesy of Sameer Rizvi 💙#TATAIPL 2026 | #GTvRR | LIVE NOW 👉 https://t.co/iF6yMsCqSG pic.twitter.com/2w4df087EB
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 4, 2026
नंबर-1 पर हैं रमीर रिजवी
IPL 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में टॉप पर समीर रिज्वी हैं. दिल्ली कैपिटल्स के 22 वर्षीय समीर ने 2 मैचों में अब तक 11 छक्के लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 163.27 की स्ट्राइक रेट से 160 रन बनाए हैं. उन्होंने 11 छक्कों के साथ-साथ 12 चौके भी जड़े हैं.
ये भी पढ़ें: 20 बॉल में सेंचुरी चाहिए! वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी देख हुई ऐसी डिमांड, जिससे हर कोई है हैरान
ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, नंबर-4 पर हैं वैभव सूर्यवंशी, जानिए टॉप पर है कौन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









