Sport : IPL 2026 में RCB के लिए इन टॉप-5 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, दूसरे नंबर पर हैं रजत पाटीदार #INA

Most Runs For RCB In IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बैक टू बैक दूसरी आईपीएल ट्रॉफी जीत ली है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने 156 रनों का लक्ष्य तय किया था. बोल्ड आर्मी ने 12 गेंदें शेष रहते हुए ही इस टारगेट को हासिल किया और 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. इसी के साथ आरसीबी लगातार 2 बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली आईपीएल की महज तीसरी टीम बन गई है. तो आइए इस आर्टिकल में जान लेते हैं कि IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

नंबर-1 पर हैं विराट कोहली

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर-1 पर काबिज हैं. विराट ने 16 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 16 पारियों में 165.84 की स्ट्राइक रेट और 56.25 के औसत से 675 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 69 चौके और 24 छक्के लगाए हैं. कोहली ने इस सीजन जिस अंदाज में बल्लेबाजी की है, उसने सभी का दिल जीता है.

दूसरे नंबर पर हैं रजत पाटीदार

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में RCB के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर कप्तान रजत पाटीदार का नाम आता है. पाटीदार ने इस सीजन आरसीबी के लिए 15 मुकाबले खेले, जिसकी 14 पारियों में उन्होंने 192.69 की स्ट्राइक रेट और 41.75 के औसत से 501 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले. उन्होंने 30 चौके और 42 छक्के भी जड़े. आपको बता दें, रजत आईपीएल में लगातार 2 ट्रॉफी जीतने वाले महज तीसरे कप्तान बन गए हैं और एमएस धोनी और रोहित शर्मा की एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

तीसरे स्थान पर हैं देवदत्त पडिक्कल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल का नाम आता है. इस खिलाड़ी ने 16 मुकाबले खेले, जिसमें 168.73 की स्ट्राइक रेट और 33.14 के औसत से 464 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए. पडिक्कल ने आईपीएल 2026 में 49 चौके और 24 छक्के भी लगाए.

चौथे नंबर पर काबिज हैं टिम डेविड

स्टार बल्लेबाज टिम डेविड IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं. टिम डेविड ने 16 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 188.27 की स्ट्राइक रेट और 33.89 के औसत से 305 रन बनाए. इस दौरा उन्होंने एक फिफ्टी लगाई. उनके बल्ले से 22 चौके और 23 छक्के निकल गए.

पांचवें नंबर पर मौजूद हैं क्रुणाल पांड्या

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर काबिज हैं. क्रुणाल ने 16 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 145.81 की स्ट्राइक रेट और 37.67 के औसत से 226 रन बनाए हैं. उन्होंने एक अर्धशतक लगाए. फ्रेंचाइजी 20 चौके और 11 छक्के लगाए.

IPL 2026 में RCB के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज:-

रैंक खिलाड़ी मैच पारियां रन औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के
1 Virat Kohli 16 16 675 56.25 165.84 1 4 69 24
2 Rajat Patidar 15 14 501 41.75 192.69 0 5 30 42
3 Devdutt Padikkal 16 16 464 33.14 168.73 0 3 49 24
4 Tim David 16 16 305 33.89 188.27 0 1 22 23
5 Krunal Pandya 16 16 226 37.67 145.81 0 1 20 11

ये भी पढ़ें: RCB की जीत पर फैंस ने काटा बबाल, सोशल मिला पर मचा धमाल, बेंगलुरु से लेकर पुणे तक जाने कैसा रहा जश्न का माहौल

IPL 2026 में RCB के लिए इन टॉप-5 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, दूसरे नंबर पर हैं रजत पाटीदार





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button