UP News: दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी मंजूर नहीं, नालायक ‘औलाद’ को समझाना जरूरी… सूर्या हत्याकांड पर बिजनौर में बोले CM योगी – INA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर के अफजलगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सूर्या चौहान हत्याकांड पर बोलते हुए कहा कि धर्म की स्थापना के लिए सुदर्शन चक्र जरूरी है. तभी ये देश सुरक्षित रहेगा. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सूर्या को दोस्ती के नाम पर धोखा दिया गया. बकरीद पर उसके साथ गलत हरकत की गई, जिसके बाद पुलिस ने अपना काम किया.

योगी ने कहा कि दोस्ती की आड़ मे छुरेबाजी स्वीकार्य नहीं है. कोई अपनी नालायक ‘औलाद’ को समझा नही पा रहा तो समझो गलती कर रहा है. ये उसकी सबसे बड़ी चूक है और उसे सजा मिलेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की संवेदनाएं हमेशा सामान्य और कानून का पालन करने वाले नागरिकों के साथ हैं. अगर कोई कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान से आए 1645 परिवारों को जमीनों पर दिया कब्जा

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों, पूर्व सैनिकों और पट्टेदारों को भूमि स्वामित्व अधिकार प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने पाकिस्तान से विस्थापित 1645 परिवारों एवं पूर्व सैनिकों/लीजधारकों को भूमिधरी अधिकार पत्र बांटे. इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान से आए हुए जिन परिवारों की पुश्तैनी संपत्तियों पर कब्जा किया गया था, दशको बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला. चौथी पीढ़ी में हमने उन विस्थापित परिवारों को उनकी जमीनों का मालिकाना हक दिया है. इनकी संख्या 1645 है यानी कुल मिलाकर 8 से 10 हजार लोगों को आज ये कागजात प्राप्त हो रहे हैं. प्रदेश सरकार ने इन परिवारों को उनका हक दिया.

सामने अगर राक्षस है तो शस्त्र उठाना जरूरी

मुख्यमंत्री ने महाभारत और विदुर के बारे में बात करते हुए कहा कि भारतीय परंपरा और संस्कृति हमेशा धर्म की रक्षा का संदेश देती रही है. सामने अगर खरदूषण (राक्षस) है तो शस्त्र उठाना होगा. उन्होंने कहा कि जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है. यह धरती इतिहास को बनते और बिगड़ते दोनों रूपों में देख चुकी है, इसलिए समाज को सही और गलत के बीच स्पष्ट अंतर समझना होगा. साथ ही देश के खिलाफ विद्रोह करने वालों के खिलाफ लड़ना होगा. क्योंकि लड़कर ही इन्हें हराया जा सकता है.

प्रदेश में गोहत्या के खिलाफ सख्त कानून लागू

गोवंश संरक्षण के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की बात करते हैं, लेकिन साथ ही उसे केवल एक पशु के रूप में संबोधित करते हैं. प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर हर काम कर रही है. योगी ने कहा कि भारत में गौमाता के प्रति श्रद्धा और सम्मान की परंपरा सदियों पुरानी है. उन्होंने दोहराया कि उत्तर प्रदेश में गोहत्या के खिलाफ सख्त कानून लागू हैं और सरकार इस विषय पर किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतती. गो हत्या में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.

अभिजीत ठाकुर
अभिजीत ठाकुर

अभिजीत ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है. 2014 में पत्रकारिता की शुरुआत Zee Media से हुई. दिल्ली में रिपोर्टिंग की. 2018 में ETV भारत के नेशनल ब्यूरो में बतौर रिपोर्टर जॉइन किया. इस दौरान संघ (RSS-VHP), शिक्षा, कृषि, पर्यटन के साथ किसान और मजदूरों के मुद्दों पर रिपोर्टिंग की. 2022 में TV9 भारतवर्ष जॉइन किया और दिल्ली ब्यूरो का हिस्सा रहे. इस दौरान उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान,महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड में कई बड़ी खबरों और इवेंट्स कवर करने का अवसर मिला. 2025 में लखनऊ ब्यूरो की जिम्मेदारी के साथ दिल्ली से लखनऊ भेजा गया. 17 साल दिल्ली में रहने के बाद अब कर्मस्थली यूपी की राजधानी है. अब उत्तर प्रदेश की राजनीति, सरकार और जनता से जुड़े मुद्दों की रिपोर्ट जनता तक पहुंचाते हैं.

Read More

google button

दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी मंजूर नहीं, नालायक ‘औलाद’ को समझाना जरूरी… सूर्या हत्याकांड पर बिजनौर में बोले CM योगी


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button