Sport : 'उन्होंने मैच फिक्स किया फिर भी खेल रहे हैं..' पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लाइव TV पर दिया ऐसा बयान, हो गया वायरल #INA

PSL 2026 : पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों काफी उथप-पुथल चल रही है. पाकिस्तान में इस समय पीएसएल 2026 खेला जा रहा है, जो विवादों में लगातार घिरा रहता है. अब तक टूर्नामेंट के 16 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दारमिया कई विवाद सामने आ चुके हैं. इन विवादों में लाइव मैच में बॉल का रंग बदल जाना और बॉल टेम्परिंग जैसे बड़े विवाद शामिल हैं. इसके अलावा अगर पाकिस्तान की नेशनल क्रिकेट टीम की बात करें तो वो भी अपने प्रदर्शन और खिलाड़ियों के अंदर बाहर लगातार होने से चर्चाओं में बनी हुई है.

इस सबके बीच एक पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपना दर्द बयान किया है. उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है. आइए आज इस बारे में जानते हैं. 

पाकिस्तानी क्रिकेटर का झलका दर्द

दरअसल, हम बात कर रहे पाकिस्तान के क्रिकेटर अहमद शहजाद की, जो लगातार पाकिस्तान टीम से बाहर होने, पाकिस्तान सुपर लीग में नहीं खिलाए जाने पर और सवाल पूछने पर दरकिनार किए जाने को लेकर अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं. शहजाद लाइव टीवी पर पूर्व कप्तान शहीद अफरीद से उनको टीम में जगह नहीं देने के बारे में भी खुलकर बात कर चुके हैं. 

इस बार उन्होंने कहीं भी नहीं खेल पाने पर अपने दर्द बयां किया है. उनकी हालात ऐसी हो गई है कि उनके आंसू लाइव टीवी पर छलक गए हैं. उन्होंने मैच फिक्सिंग के जुड़े पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर और कप्तान सलमान बट पर निशाना साधा है. इसके साथ ही उन्होंने मोहम्मद आमिर की ओर भी इशारा किया है, जो बट के साथ मैच फिक्सिंग में शामिल थे. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं. 

अहमद शहजाद का छलका दर्द

अहमद शहजाद ने एक टॉक शो में लाइव टीवी पर बात करते हुए कहा कि, ‘मैंने पाकिस्तान को सब कुछ दिया है, मैंने हर फॉर्मेट में पाकिस्तान को रिप्रेजेंट किया है लेकिन हमारी डोमेस्टिक लीग और पाकिस्तान सुपर लीग में मेरी कोई जगह नहीं है, लेकिन जिन लोगों ने कुछ डॉलर के लिए हमारे देश को बेच दिया, वो पीएसएल का हिस्सा हैं. सलमान बट, जो कप्तान थे और जिनके अंडर 2 खिलाड़ियों को स्पॉट फिक्सिंग करने के लिए मजबूर किया गया था. वो PSL 2026 का हिस्सा हैं. सलमान बट उर्दू कमेंट्री कर रहे हैं और मैच के बाद इंटरव्यू ले रहे हैं. मैं क्या कर सकता हूं, मैं बस अपने हालात पर रो सकता हूं’.

आपको बता दें कि, सलमान बट 2010 में स्पॉट-फिक्सिंग में फंसे थे. उन्होने 2013 में अपना गुनाह कबूल किया था. उन्हें जेल हुई और 10 साल का बैन लगा. उन्होंने पाकिस्तान की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में जानबूझकर नो-बॉल फेंकने की साजिश रची थी, इसमें मोहम्मद आमिर समते अन्य क्रिकेटर भी शामिल थे. 

अहमद शहजाद का क्रिकेट करियर

प्रारूप  अवधि मैच  पारी  रन  उच्च स्कोर  शतक  अर्धशतक  चौके  छक्के 
टेस्ट (Test) 2013–17 13 25 982 176 3 4 99 8
वनडे (ODI) 2009–17 81 81 2605 124 6 14 269 18
टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) 2009–19 59 59 1471 111* 1 7 157 33

ये भी पढ़ें : राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा है विराट कोहली का ट्रैक रिकॉर्ड? आंकड़े बढ़ाएंगे रियान पराग की चिंता

'उन्होंने मैच फिक्स किया फिर भी खेल रहे हैं..' पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लाइव TV पर दिया ऐसा बयान, हो गया वायरल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close