Sport : 'ये टीम के लिए अच्छा है…', श्रेयस अय्यर ने खुद बताई सीरीज ड्रॉ होने की असली वजह, इसे सीधे तौर पर ठहराया जिम्मेदार #INA

Shreyas Iyer Statement: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज 2-2 पर खत्म हुई है. पांचवां टी-20 मैच का मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ. पहले तो ओवरों में कटौती हुई, लेकिन फिर भारत के 7.2 ओवर की बल्लेबाजी के बाद फिर बारिश आई और मैच को रद्द कर दिया गया. सीरीज के ड्रॉ होने के बाद आइए जानते हैं कि भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या-क्या कहा.
श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार
5 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की बल्लेबाजी तो काबिल-ए-तारीफ रही, लेकिन गेंदबाजों ने काफी निराश किया. खुद कैप्टन श्रेयस अय्यर ने भी इस बात को स्वीकार किया कि अगर इस सीरीज में भारतीय गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करते, नतीजा कुछ और हो सकता था.
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जब पूछा गया कि क्या भारत सीरीज पूरी तरह से जीत सकता था और 2-2 के नतीजे पर उनकी राय देते हुए कहा, “देखिए, अगर हमने दूसरे और चौथे मैच में अच्छी गेंदबाजी की होती, तो नतीजा बिल्कुल अलग हो सकता था. जाहिर है, पूरी सीरीज में हमारी बल्लेबाजी शानदार रही. बात बस सही तरीके से एग्जीक्यूशन की है, जहां हम थोड़े पीछे रह गए… खासकर हमारे गेंदबाजों के मामले में और हां, सामने वाली टीम को भी पूरा क्रेडिट मिलना चाहिए. उन्होंने बहुत ही बेहतरीन बल्लेबाजी की, खासकर शाई होप ने, उनका प्रदर्शन शानदार रहा. कई बार हालात मुश्किल थे, लेकिन उनकी तारीफ करनी होगी.”
Nothing . separate the two sides!
The #INDvWI T20I series ends in a hard-fought 2-2 draw 🏆
Well played @windiescricket 🤝#TeamIndia | @mflone_ pic.twitter.com/hctZnBzn2D
— BCCI (@BCCI) October 17, 2026
वापसी करने की क्षमता पर भी बोले श्रेयस
टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत ने जीत दर्ज की. दूसरे मैच मे वेस्टइंडीज ने जीत अपने नाम की. मगर, फिर भारत ने वापसी की और तीसरा मैच जीता. लेकिन, चौथे मैच में फिर भारत को हार का सामना करना पड़ा. सीरीज से मिली पॉजिटिव चीजों के बारे में श्रेयस अय्यर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “खासकर हार के बाद भारत की वापसी करने की क्षमता पर बात करते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा, मुझे लगता है कि हार के बाद भी वापसी करने की हमारी क्षमता एक पॉजिटिव बात है.”
“हमारा माइंडसेट यह था कि हमें आक्रामक क्रिकेट खेलना है और यह तय करना है कि हम अपने बेस्ट फॉर्म में रहें. हमने कुछ मौकों पर ऐसा करके भी दिखाया, लेकिन हम इसे लगातार बरकरार नहीं रख पाए. फिर भी, इससे हमें बहुत कुछ सीखने को मिला और कई सकारात्मक चीजें भी सामने आईं. आज भी, जिस तरह से हमने बल्लेबाजी की, वह लाजवाब थी. मुझे उम्मीद है कि हम आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखेंगे.”
An entertaining series comes . an end 🤝
🎥 BCCI Hon. Treasurer Mr A. Raghuram Bhat presents the @mflone_ T20I Series trophy . #TeamIndia Captain Shreyas Iyer and West Indies Captain Shai Hope 🏆#INDvWI pic.twitter.com/iKA8vx68ba
— BCCI (@BCCI) October 17, 2026
न्यूजीलैंड दौरे को लेकर भी बोले अय्यर
भारत को 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. इसके लिए जल्द ही टीम को रवाना होना पड़ेगा. ऐसे में न्यूजीलैंड सीरीज से पहले लगातार ट्रैवल करने और अपने रूटीन को बनाए रखने पर अय्यर ने कहा, हां, यह बिल्कुल किसी आम दिन जैसा ही है. हमें इसकी आदत हो चुकी है, यहां तक कि भारत में भी हम लगातार ट्रैवल करते रहते हैं. रिकवर करना और अपने रूटीन को बनाए रखना बिल्कुल भी आसान नहीं होता. लेकिन सच कहूं तो, हम इसे काफी अच्छे से कर रहे हैं और यहां की परिस्थितियों के हिसाब से बहुत तेजी से ढल रहे हैं. इसलिए, जब तक हम इसे लगातार बनाए रखते हैं, तब तक यह टीम के लिए अच्छा है.
ये भी पढ़ें: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पांचवा और निर्णायक मैच, 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई सीरीज
'ये टीम के लिए अच्छा है…', श्रेयस अय्यर ने खुद बताई सीरीज ड्रॉ होने की असली वजह, इसे सीधे तौर पर ठहराया जिम्मेदार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,