Sport : IPL में 2 साल बाद अपना 6वां मैच खेलने उतरेगा ये खिलाड़ी, आखिरी मैच में LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने दिया मौका #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 68वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. लखनऊ की प्लेइंग 11 जब सामने आई तो उसमें अर्जुन तेंदुलकर का भी नाम शामिल है, जिन्होंने अपना आखिरी मैच 2024 में खेला था.
LSG के लिए डेब्यू करेंगे अर्जुन तेंदुलकर
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है. लखनऊ की टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचले यानी 10वें नंबर पर है. अब इस सीजन के आखिरी मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत और टीम मैनेजमेंट बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं. ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग 11 में शामिल किया है. अर्जुन आज लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए डेूब्यू करेंगे.
ARJUN TENDULKAR MAKING HIS LSG DEBUT 🔥 pic.twitter.com/e23uGPbdGF
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 23, 2026
अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की ओर से अपना आईपीएल डेब्यू किया था. रोहित शर्मा की कप्तानी में उन्हें उस सीजन 4 मैचों में खेलने का मौका मिला था. इसके बाद 2024 में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका दिया. इसके बाद आईपीएल 2026 में मुंबई ने अर्जुन को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड कर दिया. LSG ने अब आखिरी मैच में उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया है.
🚨Toss update from Lucknow 🚨@PunjabKingsIPL won the toss and elected . bowl first against @LucknowIPL
Updates ▶️ https://t.co/2ADKr4dqhi#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvPBKS pic.twitter.com/FZTDevYeis
— IndianPremierLeague (@IPL) May 23, 2026
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
पंजाब किंग्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स: हरप्रीत बराड़, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे.
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11: जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान.
लखनऊ सुपर जाइंट्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स : शाहबाज़ अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह.
यह भी पढ़ें: हेनरिक क्लासेन ने रचा नया कीर्तिमान, सिर्फ IPL ही नहीं, T20 क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
IPL में 2 साल बाद अपना 6वां मैच खेलने उतरेगा ये खिलाड़ी, आखिरी मैच में LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने दिया मौका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









