Sport : टॉस बनेगा बॉस! IPL FINAL में RCB को चेज करना नहीं आता रास, यकीन न हो तो खुद देख लीजिए आंकड़े #INA

RCB FINAL Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का क्वालीफायर 1 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. धर्मशाला में खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच में आरसीबी ने 92 रनों से जीत दर्ज की और फाइनल तक का सफर तय कर लिया. पिछले सीजन की चैंपियन रही RCB ने इस बार भी पूरे सीजन कमाल का खेल दिखाया है और अब वह सीधे 31 मई को फाइनल मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कब-कब और किन-किन टीमों के बीच ग्रैंड फिनाले खेला गया है.

2009 में RCB ने खेला था पहला IPL फाइनल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2009 में पहली बार फाइनल तक का सफर तय किया था. अनिल कुंबले की कप्तानी में फाइनल में पहुंची बोल्ड आर्मी ने जहां, उनका सामना एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी वाली एडम गिलक्रिस्ट से हुआ था.

उस मैच में चार्जर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 144 रनों का टारगेट सेट किया था. मगर, बोल्ड आर्मी 20 ओवर में 137 रन ही बना पाई थी और उसे फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के साथ ही आरसीबी का ट्रॉफी जीतने का सपना चूर-चूर हो गया था.

2011 में दूसरा IPL खेली थी RCB

आईपीएल 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दूसरी बार फाइनल तक का सफर तय किया था. चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए उस खिताबी मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी CSK ने 206 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था. जबकि चेज करने उतरी आरसीबी की टीम 147 रन ही बना पाई और दूसरी बार ट्रॉफी जीतने से चूक गई थी.

2016 में तीसरी बार FINAL में पहुंची थी RCB

आईपीएल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तीसरी बार फाइनल तक का सफर तय किया था. जहां, फाइनल में उनका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ था. ग्रैंड फिनाले में डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रनों का लक्ष्य तय किया था. चेज करने उतरी बोल्ड आर्मी 200 रन तक पहुंच पाई थी और 8 रन से इस मैच को हार गई और तीसरी बार आरसीबी ट्रॉफी जीतने से चूक गई.

2025 में RCB ने FINAL में दर्ज की थी खिताबी जीत

 आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चौथी बार फाइनल तक का सफर तय किया था. जहां, IPL 2025 में 18 सालों का सूखा खत्म किया था और आईपीएल में पहली ट्रॉफी जीती थी. फाइनल में आरसीबी का सामना पंजाब किंग्स से हुआ था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी बोल्ड आर्मी ने 191 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम 184 रनों तक ही पहुंच पाई थी. नतीजन, बोल्ड आर्मी ने 6 रन से रोमांचक फाइनल जीता और आईपीएल इतिहास में पहली ट्रॉफी उठाई थी.

5वीं बार फाइनल में पहुंची है RCB

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का क्वालीफायर 1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 255 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे चेज करने उतरी जीटी की टीम 162 पर ही ऑलआउट हो गई और बोल्ड आर्मी ने 92 रन से मैच जीता और फाइनल का टिकट कटा लिया. ये आईपीएल इतिहास में पांचवां मौका है, जब आरसीबी ने फाइनल तक का सफर तय किया है. अब 31 मई को RCB खिताबी मैच खेलने मैदान पर उतरेगी.

ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा के पास दौड़कर पहुंचे विराट कोहली, WIFE के साथ ऐसे मनाया RCB के FINAL में पहुंचने का जश्न

टॉस बनेगा बॉस! IPL FINAL में RCB को चेज करना नहीं आता रास, यकीन न हो तो खुद देख लीजिए आंकड़े





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button