Sport : SRH VS RR Eliminator : एलिमिनेटर में कितने बजे होगी SRH VS RR भिड़ंत? जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन #INA

SRH VS RR Eliminator Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मैच सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. मुल्लांपुर में खेले जाने वाले इस मैच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. जो टीम ये महामुकाबला जीतेगी, वो क्वालीफायर 2 में पहुंचेगी और हारने वाली टीम के लिए ये सफर यहीं खत्म हो जाएगा. इसलिए दोनों ही टीमें बेस्ट प्रदर्शन के साथ मैदान पर उतरकर जीत दर्ज करना चाहेंगी. तो आइए इस मैच में आपको सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले एलिमिनेटर मैच से जुड़ी अपडेट्स के बारे में बताते हैं… जानते हैं कि ये मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसे लाइव कहां देख सकेंगे?
कितने बजे शुरू होगा SRH VS RR एलिमिनेटर मैच?
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का क्वालीफायर 1 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. टॉस के लिए दोनों कप्तान 30 मिनट पहले 7 बजे मैदान पर आएंगे.
“𝙏𝙃𝙀 𝙋𝙐𝙍𝙎𝙐𝙄𝙏 𝙊𝙁 𝙂𝙍𝙀𝘼𝙏𝙉𝙀𝙎𝙎… 𝘽𝙀𝙂𝙄𝙉𝙎 𝙉𝙊𝙒.” ⏳ pic.twitter.com/XU2Hme18jK
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) May 27, 2026
RCB VS GT क्वालीफायर 1 को लाइव कहां देख सकेंगे?
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 2 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 2 कन्नड़ और स्टार स्पोर्ट्स 3 पर किया जाएगा. क्वालीफायर 1 का लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
SRH VS RR Eliminator Match: आज किसका पलड़ा रहेगा भारी?
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 14 मैच हैदराबाद ने जीते हैं. तो वहीं 9 मुकाबलों में राजस्थान ने जीत दर्ज की है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों के दौरान हाईएस्ट स्कोर 286 रनों का रहा है. तो वहीं, लोएस्ट स्कोर 102 रनों का रहा है. हेड टू हेड रिकॉर्ड काफी हद तक SRH के पक्ष में झुका हुआ दिख रहा है.
Passion. Pressure. Playoffs. It all turns up tonight! 🔥💗 pic.twitter.com/sjnQjjwpR6
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 27, 2026
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यशराज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा, रवींद्र जड़ेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप सेन, युद्धवीर चरक, केना मखाका, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, इमानजोत सिंह चहल, विग्नेश पुथुर
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, जीशान अंसारी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार
ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा के पास दौड़कर पहुंचे विराट कोहली, WIFE के साथ ऐसे मनाया RCB के FINAL में पहुंचने का जश्न
SRH VS RR Eliminator : एलिमिनेटर में कितने बजे होगी SRH VS RR भिड़ंत? जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









