Sport : 'उनकी सोच और इरादे को समझना…' भुवनेश्वर कुमार का विराट कोहली पर बयान वायरल, जानिए अपने कमबैक पर क्या कहा? #INA

Bhuvneshwar Kumar on Virat Kohli : भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो क्रिकेट कमेंटेटर जतिन सप्रु के साथ बातचीत कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें भुवी ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया में अपने कमबैक के बारे में बात की है. इसके साथ ही भुवनेश्वर कुमार ने इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर भी बड़ी बात बोली है. उन्होंने विराट को लेकर क्या कहा है, आइए जानते हैं.
भुवनेश्वर में अपने कमबैक पर दिया बड़ा बयान
जब भुवनेश्वर कुमार से पूछा गया कि, सभी इंडियन फैंस चाहते हैं कि भुवी इंडियन जर्सी में कमबैक करें. भुवी अपने कमबैक के बारे में क्या सोच रहे हैं. तो इस पर भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि, ईमानदारी से कहूं तो मैं कमबैक के बारे में नहीं सोच रहा हूं. इसके बाद उनसे पूछा गया कि, एक क्रिकेटर के तौर पर क्या आप कमबैक की उम्मीद कर रहे हैं. इस पर भुवी ने कहा कि, नहीं, मैं उम्मीद नहीं कर रहा हूं. इसके बाद उनसे पूछा गया कि, आपके परफॉर्मेंस से आपको लगता है कि आपसे इस बारे में बात होनी चाहिए. इस पर भुवनेश्वर ने कहा कि, मैं किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं खेल रहा हूं लेकिन मैं फिर से इंडिया के लिए खेलकर खुश हूं’.
🚨 Bhuvneshwar Kumar talking about on his team India comeback 🚨
Question – “All Indian fans want Bhuvi comeback in Indian jersey. Is Bhuvi thinks for his comeback ?”.
Bhuvneshwar Kumar – “Honestly I am not thinking about comeback”.
Jatin Sapru – “As cricketer are you… pic.twitter.com/5iRT5lvMo8
— VIKAS (@Vikas662005) September 15, 2026
विराट कोहली पर भुवनेश्वर कुमार का बयान
भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि, ‘जब विराट कोहली ने इंडियन टेस्ट कैप्टन का पद संभाला, तो हमें उनकी सोच और उनके इरादे को समझने में कुछ सीरीज लग गईं. जैसे ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में पद संभाला, उन्होंने फिटनेस और डाइट कल्चर के बारे में बात करना शुरू कर दिया. कुछ लोगों ने इस पर सवाल उठाए कि इसकी क्या जरूरत है लेकिन बाद में सभी एक ही बात पर आ गए कि इसकी सच में जरूरत थी’.
BHUVNESHWAR KUMAR ON VIRAT KOHLI & HIS CAPTAINCY IN TEST CRICKET:
– “When Virat Kohli took over as the Indian Test captain, it took us a few series . understand his thinking and his intent. The moment he took over in Australia, he started talking about fitness and diet culture,… pic.twitter.com/TDRGzKA8Ov
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 15, 2026
भुवी ने विराट कोहली को लेकर कहा कि, ‘पहले हम लड़कों वाली बातें करते थे. हम बहुत मस्ती करते थे. विराट फन लविंग है. लेकिन अभी जो बातें होती है वो काफी समझदारी वाली होती है. अब हम फैमली की और बच्चों की बातें करते हैं’.
भुवी ने पिछली बार कब खेला था इंडिया के लिए मैच
भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया के लिए अपना पिछला मैच साल 2022 में खेला था. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में आखिरी बार टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया था, जहां 10 विकेट से इंडियन को इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में हराकर फाइनल से बाहर कर दिया था. इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में दोबारा जगह नहीं मिली. हालांकि भुवनेश्वर कुमार इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.
भुवनेश्वर कुमार का अंतरराष्ट्रीय करियर
भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए 21 टेस्ट मैचों की 31 पारियों में 63 विकेट हासिल की हैं. वहीं उनके नाम 121 वनडे मैचों की 120 पारियों में कुल 141 विकेट दर्ज हैं. भुवी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 87 मैचों में 86 पारियों में 90 विकेट हासिल की हैं. भुवी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 7 बार फाइव विकेट हॉल भी हासिल कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें : अब खैर नहीं! चल गया टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों का बल्ला तो आज अफगानिस्तान का हराना पक्का, देखें खतरनाक आंकड़े
'उनकी सोच और इरादे को समझना…' भुवनेश्वर कुमार का विराट कोहली पर बयान वायरल, जानिए अपने कमबैक पर क्या कहा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,