Sport : हार्दिक पांड्या प्लेइंग-11 से बाहर, रोहित शर्मा की हुई वापसी, जानिए कौन कर रहा मुंबई इंडियंस की कप्तानी? #INA

MI VS LSG: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में जब टॉस का सिक्का उछला, तो मुंबई इंडियंस के पक्ष में गिरा. जहां, MI ने गेंदबाजी करने का फैसला किया और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी. इस मैच में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. जी हां, अंक तालिका में नौवें पायदान पर मौजूद मुंबई इंडियंस ने एलएसजी के साथ खेले जा रहे मैच में अंतिम ग्यारह में बड़े बदलाव किए हैं. खुद टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या इस मैच का हिस्सा नहीं हैं.

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 में हुए बड़े बदलाव

लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं. मैच पर सूर्या ने बताया कि हार्दिक पांड्या आज रात फिट नहीं हैं, जिसकी वजह से वह इस मैच का हिस्सा नहीं है. साथ ही उन्होंने ये भी जानकारी दी कि कोबिन बॉश ट्रेंट बोल्ट की जगह टीम में आए हैं और हिटमैन रोहित शर्मा भी वापस आ गए हैं. यानि LSG के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 में 3 बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं.

टॉस पर क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव?

सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर कहा, “हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे. मौसम अच्छा लग रहा है. आज रात थोड़ी उमस भी है. हवा बिल्कुल नहीं चल रही है. दूसरी पारी में हमने देखा कि पिछले 2-3 मैचों में यहां क्या हुआ था. तो अब हालात थोड़े बेहतर हो गए हैं. इसलिए हम इसका फायदा उठाना चाहते हैं और गेंदबाजों को मौका देना चाहते हैं. हार्दिक आज रात फिट नहीं हैं, इसलिए हम उनकी जगह खेल रहे हैं.”

“लेकिन हां, बाकी सब ठीक है. ट्रेंट बोल्ट की जगह कोबिन बॉश आए हैं और हमारे अपने रोहित शर्मा भी वापस आ गए हैं. सच कहूं तो, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि मुंबई इंडियंस ऐसी स्थिति में रहने के लिए नहीं जानी जाती. लेकिन आखिर में, यह सिर्फ एक खेल है, खेल का हिस्सा है, आपको अपना हौसला बनाए रखना होगा, जिस वजह से आप इसे पसंद करते हैं, उस खेल को खेलना होगा और हार माननी होगी. उस गर्व को महसूस करें और खेल का आनंद लें.”

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाइंट्स: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, अवेश खान, प्रिंस यादव

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा

हार्दिक पांड्या प्लेइंग-11 से बाहर, रोहित शर्मा की हुई वापसी, जानिए कौन कर रहा मुंबई इंडियंस की कप्तानी?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button