Sport : वैभव सूर्यवंशी आज अभिषेक शर्मा से छीन सकते हैं ऑरेंज कैप, पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाने होंगे सिर्फ इतने रन #INA

Vaibhav Sooryavanshi आईपीएल 2026 में तहलका मचा रहे हैं. PBKS VS RR मैच में सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, क्योंकि वह सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेले गए पिछले मैच में शतक लगाकर आ रहे हैं. वैभव कमाल के फॉर्म में हैं और इस सीजन कई बार वह ऑरेंज कैप की रेस में सबको पीछे छोड़ चुके हैं. अब आज पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में भी वैभव सूर्यवंशी के पास ऑरेंज कैप अपने नाम करने का मौका होगा. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि कितने रन बनाकर ये 15 साल का खिलाड़ी रेस में सबसे आगे निकल सकता है…

SRH के खिलाफ शतक लगाकर आ रहे हैं Vaibhav Sooryavanshi

राजस्थान रॉयल्स ने पिछला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेला था. उस मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आतिशी पारी खेली थी. उन्होंने पहले तो 15 गेंदों में फिफ्टी जड़ी और फिर महज 36 गेंदों में अपना शतक भी पूरा कर लिया था. वैभव पिछले मैच में शतक लगाकर आ रहे हैं और अब पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.

वैभव सूर्यवंशी अभी तीसरे नंबर पर हैं काबिज

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी नंबर-3 पर हैं. 15 साल के वैभव ने इस सीजन अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 8 पारियों में 44.62 के औसत और 234.87 की स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए हैं. वैभव ने इस दौरान 31 चौके और 32 छक्के लगाए हैं. वैभव सूर्यवंशी एक शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं.

कितने रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम कर सकते हैं वैभव सूर्यवंशी?

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 357 रन बनाए हैं, जबकि नंबर-1 पर मौजूद अभिषेक शर्मा ने 380 रन बनाए हैं. ऐसे में आज PBKS VS RR मैच में यदि वैभव सूर्यवंशी 24 रन बना लेते हैं, तो वह अभिषेक शर्मा को पछाड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम कर लेंगे. 15 वर्षीय बल्लेबाज जिस खतरनाक फॉर्म में है, उसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि वह आसानी से आज ऑरेंज कैप अपने नाम कर लेंगे.

ये भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार ने 25 साल के गेंदबाज से छीनी पर्पल कैप, IPL 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों के नाम

वैभव सूर्यवंशी आज अभिषेक शर्मा से छीन सकते हैं ऑरेंज कैप, पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाने होंगे सिर्फ इतने रन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close