Sport : CSK vs SRH: ईशान किशन ने खेली तूफानी पारी, हैदराबाद ने चेन्नई को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई #INA

CSK vs SRH IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 53वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है. चेन्नई सुपर किंग्स के दिए 181 रनों के लक्ष्य को सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट गंवाकर 6 गेंद शेष कहते हासिल कर लिया. हैदराबाद के लिए ईशान किशन ने 70 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. जबकि हेनरिक क्लासेन 47 रन बनाए. हैदराबाद की जीत से गुजरात टाइटंस ने भी 16 अंक के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. 

ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा जल्दी हो गए थे आउट

चेन्नई सुपर किंग्स के दिए 181 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने की. 18 रन के स्कोर पर हैदराबाद को पहला झटका मुकेश चौधरी ने दिया. उन्होंने ट्रेविस हेड को पवेलियन का रास्ता दिखाया. हेड 6 गेंद पर 6 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद को 56 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा. अभिषेक शर्मा को अकिल हुसैन ने चलता किया. अभिषेक 21 गेंद पर 26 रन बनाए.

ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन के बीच हुई 75 रनों की साझेदारी

इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासने के बीच तीसरे विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी हुई, जिसे नूर अहमद ने तोड़ा. नूर अहमद की गेंद पर संजू सैमसन ने हेनरिक क्लासेन को शानदार स्टंप आउट किया. क्लासेन 26 गेंद पर 27 रन बनाए. वहीं हेनरिक क्लासेन ने इस पारी के दम पर आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे किए.

ईशान किशन ने खेली 70 रनों की तूफानी पारी

वहीं आखिरी तक ईशान किशन टिके रहे और सनराइजर्स हैदराबाद को जीत की दहलीज पर पहुंचाई. उन्होंने 46 गेंदों पर 70 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं आखिरी में सलिल अरोड़ा नाबाद 10 रन और स्मरण रविचंद्रन 5 रन बनाकर हैदराबाद को जीत दिलाई. 

ऐसी रही चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 180 रन बनाए. सीएसके लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 27 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली. वहीं कार्तिक शर्मा 19 गेंद पर 32 रन बनाए. संजू सैमसन 13 गेंद पर 27 रनों की पारी खेली. शिवम दुबे 23 गेंद पर 26 रन बनाए. वहीं हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी की और 3 बड़े विकेट चटकाए. साकिब हुसैन ने 2 विकेट लिए. जबकि प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा को 1-1 सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:  धोनी के वो टॉप-5 रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना अगली जेनरेशन के लिए होगा नामुमकिन, ऐसा करने वाले एकलौते कप्तान हैं माही

CSK vs SRH: ईशान किशन ने खेली तूफानी पारी, हैदराबाद ने चेन्नई को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button