Sport : अब IPL का मजा होगा चौगुना! CSK के हारते ही प्लेऑफ में पहुंचीं 2 और टीमें, चौथे स्पॉट के लिए 5 टीमों के बीच जंग #INA

IPL 2026 Points table Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए प्लेऑफ की ओर तेजी से बढ़ रहा है. सोमवार को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक कांटे की टक्कर वाला मैच खेला गया, जिसमें मेजबान CSK को हार का सामना करना पड़ा. वहीं, इस मैच को जीतने के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद सहित एक और टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अब टॉप-4 में एक स्पॉट खाली है, जिसके लिए 5 टीमों के बीच जंग है.
CSK की हार के बाद प्लेऑफ में पहुंचीं 2 और टीमें
चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धमाकेदार जीत दर्ज की और प्लेऑफ की टिकट कटा लिया. जी हां, CSK को हराने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के 16 अंक हो गए और उसने टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर ली.
वहीं, सीएसके की हार का गुजरात टाइटंस को भी फायदा हुआ और उसने भी प्लेऑफ के लिए आधिकारिक तौर पर क्वालीफाई कर लिया है. आपको बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 में सबसे पहले प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था. इस तरह अब टॉप-4 में 3 टीमों ने अपनी सीट रिजर्व करा ली है. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि अब इनमें से टॉप-2 में कौन सी 2 टीमें फिनिश करती हैं.
The Orange Army marches into the Playoffs 🧡
8️⃣th Top 4 appearance for #SRH 👊🔥#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvSRH pic.twitter.com/YaQmhqLYz8
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2026
Gold standard for consistency 🫡
4️⃣th playoff appearance in 5️⃣ seasons for Gujarat Titans 💙👏
Will they lift their 2️⃣nd #TATAIPL title? 🏆#TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/vZnLAxEl4I
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2026
चौथे स्पॉट के लिए 5 टीमों के बीच टक्कर
जहां, एक ओर IPL 2026 के प्लेऑफ के लिए 3 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है. तो वहीं, अब चौथे स्पॉट के लिए 5 टीमों के बीच जंग जारी है. पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स. गौर करें, तो दिल्ली और कोलकाता के पास टॉप-4 में पहुंचने का मौका तो है, लेकिन उनका नेट रन रेट काफी खराब है, जिसके चलते उनके लिए ऐसा करना नामुमकिन दिख रहा है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स के पास अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने का सबसे बढ़िया मौका है. भले ही उनके पास 12 अंक हैं, लेकिन अभी भी उन्हें 2 मैच खेलने हैं.
Three ‘Q’s on the board, but the drama is far from over! 🍿
Who is grabbing number 4? 👀👇#TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/DDmedhlRFp
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2026
ऐसे में यदि वह दोनों ही मैच जीत लेते हैं, तो उनके पास 16 अंक हो जाएंगे और आसानी वह प्लेऑफ में पहुंच सकते हैं. वहीं, बात करें, पंजाब किंग्स की तो 13 अंक वाली इस टीम को अगला मैच जीतना होगा और बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा. CSK ने तो SRH से हारकर अपने पैरों पर ही कुल्हाड़ी मार ली है और अब उनके लिए भी प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल है. टॉप-4 में पहुंचने के लिए चेन्नई को आखिरी लीग मैच जीतने के साथ-साथ दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा.
2 टीमें आधिकारिक तौर पर हुई हैं अब तक बाहर
IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस से 2 टीमें ही हैं, जो आधिकारिक तौर पर बाहर हुई हैं. मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स. हालांकि, इन दोनों टीमों को अभी अपने 2-2 लीग मैच खेलने हैं. ऐसे में अब भले ही ये टीमें बाहर हो चुकी हैं, मगर, वह जीत के साथ ही टूर्नामेंट का अंत करना चाहेंगी.
ये भी पढ़ें: पैट कमिंस की घातक गेंदबाजी, CSK के लिए ब्रेविस ने खेली सबसे बड़ी पारी, चेन्नई ने हैदराबाद को दिया 181 रनों का लक्ष्य
अब IPL का मजा होगा चौगुना! CSK के हारते ही प्लेऑफ में पहुंचीं 2 और टीमें, चौथे स्पॉट के लिए 5 टीमों के बीच जंग
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









