Sport : वैभव सूर्यवंशी पिछली बार जब RCB के सामने खेले थे, तब कैसा किया था प्रदर्शन? यहां देखें आंकड़े #INA

Vaibhav Suryavanshi VS RCB: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम का डंका बजा रखा है. वैभव जब-जब मैदान पर उतरते हैं, तब-तब हर किसी की नजरें उनपर ही टिकी रहती हैं. मगर, आज राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होने वाला है. यानि एक ओर जहां युवा वैभव सूर्यवंशी होंगे, तो दूसरी ओर रन मशीन विराट कोहली होंगे… ऐसे में इस मैच का रोमांचक होना तो तय है. 15 साल के वैभव अपनी छक्के-चौको की बारिश से विपक्षी टीमों पर हावी होने के लिए मशहूर हैं. मगर, क्या आपको मालूम है कि जब सूर्यवंशी ने पिछले सीजन पहली बार आरसीबी का सामना किया था, तो उन्होंने कितने रन बनाए थे… आइए इस आर्टिकल में जानते हैं…
RCB के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 16वां मैच खेला जाएगा. इस सीजन वैभव ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें जिसकी 3 पारियों में उन्होंने 40.67 के औसत और 248.98 की स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्यवंशी 10 चौके और 11 छक्के लगाए हैं. वैभव राजस्थान रॉयल्स को मजबूत शुरुआत दे रहे हैं. ऐसे में अब आरसीबी के खिलाफ भी उनके बल्ले से विस्फोटक पारी की उम्मीद रहेगी.
Vaibhav_in_the_nets.mp4 😮💨💗 pic.twitter.com/N9ccd1zByV
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 9, 2026
वैभव सूर्यवंशी के RCB के खिलाफ रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में ही डेब्यू किया था. उसी सीजन उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहला मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 133.33 की स्ट्राइक रेट से 12 गेंद पर 16 रन बनाए थे. इस 16 रनों को बनाने के लिए उन्होंने 2 छक्के लगाए थे.
Vaibhav Suryavanshi के IPL रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने अब तक आईपीएल में 10 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 10 पारियों में उन्होंने 218.71 की स्ट्राइक रेट और 37.40 के औसत से 374 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए. उनके बल्ले से 28 चौके और 35 छक्के निकले. वह एक बार अब तक आईपीएल में डक पर आउट हुए हैं.
RR VS RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 17 मैचों में आरसीबी को जीत मिली है. जबकि 14 मैचों में राजस्थान रॉयल्स को जीत मिली है. वहीं 3 मैच बेनतीजा रहा है. देखा जाए तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी रहा है. हालांकि इस सीजन दोनों टीमें काफी मजबूत लग रही हैं और दोनों ही टीमें विजयरथ पर सवार हैं.
ये भी पढ़ें: ‘मेरे पैदा होने से पहले ही…’, मुकुल चौधरी ने खुद सुनाई संघर्ष की कहानी, कैसे आर्थिक तंगी से उबरकर हासिल किया ये मुकाम
वैभव सूर्यवंशी पिछली बार जब RCB के सामने खेले थे, तब कैसा किया था प्रदर्शन? यहां देखें आंकड़े
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









