Sport : वैभव सूर्यवंशी के हाथों बाल-बाल बचा क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, सिर्फ 3 रन बनाते ही IPL में इस मामले में बन जाते नंबर-1 #INA

Vaibhav Sooryavanshi Century: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मैच में 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे एलिमिनेटर मैच में वैभव ने एक साथ कई रिकॉर्ड तोड़े, लेकिन क्रिस गेल एक महारिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 3 रन से चूक गए. दरअसल वैभव आईपीएल में सबसे शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 3 रन दूर रह गए. 

वैभव सूर्यवंशी ने आते ही शुरू की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेली जा रही एलिमिनेटर मैच में मैदान पर उतरते ही अपना इरादा जाहिर कर दिया था कि वो किस अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले हैं. पहले ही ओवर में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस का आड़े हाथ लिया. इसके बाद इस बल्लेबाज का बल्ला नहीं रुका. 

क्रिस गेल के रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 3 रन दूर रह गए वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी जैसे ही 80 रनों पर पहुंचे तो सभी की उम्मीद जाग गई कि आज क्रिस गेल का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड टूट सकता है. वैभव इसके बेहद करीब भी पहुंच गए, लेकिन सिर्फ 3 रन से दूर रह गए. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रनों की विस्फोटक बल्लेबाजी की, जिसमें 5 चौके और 12 छक्के शामिल रहे. वैभव 29वें गेंद पर चौका और छक्का जड़ देते तो क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ देते और आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाते. गेल ने 30 गेंदों में शतक लगाया था, जो अब तक नहीं टूटा. 

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड़

वैभव सूर्यवंशी भले ही क्रिस गेल के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए, लेकिन एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गेल ने एक आईपीएल सीजन में 59 छक्के लगाए थे.  

एक IPL सीज़न में सबसे ज़्यादा छक्के
60* – वैभव सूर्यवंशी (2026)
59 – क्रिस गेल (2012)
52 – आंद्रे रसेल (2019)
51 – क्रिस गेल (2013)
45 – जोस बटलर (2022)

 वैभव सूर्यवंशी बने नॉकआउट/प्लेऑफ मैच में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज 

वैभव सूर्यवंशी ने इस एलिमिनेटर मैच में सिर्फ 16 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. इसी के साथ वैभव आईपीएल इतिहास के प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. 

IPL नॉकआउट/प्लेऑफ में सबसे तेज़ 50 (गेंदों के हिसाब से)

16 – सुरैश रैना बनाम PBKS, वानखेड़े, 2014
16 – वैभव सूर्यवंशी बनाम SRH, मुल्लांपुर, 2026*
17 – एडम गिलक्रिस्ट बनाम DC, सेंचुरियन, 2009
20 – एमएस धोनी बनाम MI, बेंगलुरु, 2012
21 – ड्वेन स्मिथ बनाम CSK, दिल्ली, 2013
21 – वीरेंद्र सहवाग बनाम CSK, वानखेड़े, 2014
21 – रजत पटीदार पाटीदार बनाम GT, धर्मशाला, 2026

यह भी पढ़ें:  रोहित या धोनी नहीं… ये है IPL फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज, अनसोल्ड रहते हुए खत्म हुआ था करियर

वैभव सूर्यवंशी के हाथों बाल-बाल बचा क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, सिर्फ 3 रन बनाते ही IPL में इस मामले में बन जाते नंबर-1





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button