Sport : वैभव सूर्यवंशी ने चौके से खोला खाता, फिर छोटी सी पारी खेलकर गंवा बैठे अपना विकेट #INA

Vaibhav Sooryavanshi : भारत और श्रीलंका ए टीमों के बीच ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. जहां, हर किसी को वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का इंतजार था और वैभव ने अपना खाता भी बाउंड्री के साथ ही खोला था. ऐसे में उम्मीद थी कि वह एक बार फिर बड़ी पारी खेलेंगे और छक्के-चौकों की बारिश देखने को मिलेगी. मगर, ऐसा नहीं हो सका, क्योंकि श्रीलंका के मोहम्मद सिराज ने उन्हें सस्ते में ही आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

वैभव सूर्यवंशी सस्ते में हो गए आउट

श्रीलंका ए के साथ खेले जा रहे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी एक छोटी सी पारी खेलकर पवेलियन लौट गए. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने आई टीम इंडिया की ओर से वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ओपनिंग करने के लिए मैदान पर आए. भारत ने पहला विकेट ही वैभव सूर्यवंशी के रूप में गंवाया, जो 12 गेंदों पर 14 रन की पारी खेलकर आउट हो गए. अपनी पारी में वैभव ने 3 चौके भी लगाए.

कैसे आउट हुए वैभव सूर्यवंशी?

मोहम्मद शिराज की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी आउट हुए. इसपर साहन अरच्चिगे ने मिड-ऑफ पर शानदार डाइव लगाकर कैच पकड़ा. वैभव इस फुल लेंथ गेंद को डाउन द ग्राउंड मारना चाहते थे, लेकिन बल्ला उनके हाथों में घूम गया और मिड-ऑफ की तरफ चला गया. श्रीलंका ए के कप्तान ने इसे बखूबी भांप लिया और गेंद को जमीन से कुछ इंच की दूरी पर लपक लिया. यह एक महत्वपूर्ण विकेट है क्योंकि वैभव आसानी से भारत को एक अच्छा स्कोर बनाने में मदद कर सकते थे. इस विकेट को हासिल करने के बाद घरेलू टीम की खुशी साफ नजर आई.

मुश्किल में भारतीय टीम

श्रीलंका के साथ खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया मुश्किल में नजर आ रही है. पहले वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे. तो वहीं फिर दूसरे सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह भी सस्ते में आउट हो गए और वह 2(11) रन बनाकर ही चलते बने.

अगली बार कब मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी?

भारत, अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम अपना दूसरा मैच 11 जून, गुरुवार को रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में अब वैभव सूर्यवंशी अगली बार 11 जून को मैदान पर उतरेंगे और फिर उनके बल्ले से एक आतिशी पारी की उम्मीद रहेगी.

ऐसा है ट्राई सीरीज में भारत का शेड्यूल

तारीखदिनमुकाबलावेन्यूशहरसमय (स्थानीय)
9 जून 2026मंगलवारश्रीलंका ए vs इंडिया एरंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियमदांबुलासुबह 10:00 बजे
11 जून 2026गुरुवारअफगानिस्तान ए vs इंडिया एरंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियमदांबुलासुबह 10:00 बजे
15 जून 2026सोमवारश्रीलंका ए vs इंडिया एरंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियमदांबुलासुबह 10:00 बजे
17 जून 2026बुधवारअफगानिस्तान ए vs इंडिया एरंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियमदांबुलासुबह 10:00 बजे
21 जून 2026रविवारफाइनल*रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियमदांबुलासुबह 10:00 बजे

ये भी पढ़ें: 13 चौके, 200 का स्ट्राइक रेट… सूर्यकुमार यादव कप्तानी छिनने के बाद हुए खतरनाक, 36 गेंदों में खेली इतने रनों की पारी

वैभव सूर्यवंशी ने चौके से खोला खाता, फिर छोटी सी पारी खेलकर गंवा बैठे अपना विकेट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button