Sport : वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली और शुभमन गिल पर आज का दिन भारी! ऐसा हुआ तो हाथ से निकल जाएगी बाजी #INA

IPL 2026 Orange Cap List : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 क सफर लगभग आधा पूरा हो चुका है. अब तक आईपीएल 2026 के 30 मैच खेले जा चुके हैं. आज यानी 21 अप्रैल (मंगलवार) को आईपीएल 2026 का 31वां मैच हैदराबाद के राजवी गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाने वाला है. ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. ये मुकाबला वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली, शुभमन गिल के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है. उनका सफर ऑरेंज कैप की रेस में काफी मुश्किल कर सकता है. 

आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप लिस्ट में कौन नंबर -1 

दरअसल, आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दी जाती है. आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप हेनरिक क्लासेन ने हासिल की हुई है. इस समय वो ऑरेंज कैप होल्डर हैं. उन्होंने 6 मुकाबलों में 3 मैचों के साथ 283 रन बनाए हैं. उनके बाद ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में शुभमन गिल, विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी शामिल हैं. 

हेनरिक क्लासेन के पास होगा सुनेहरा मौका

आज क्लासेन के पास मौका होगा कि वो एक बड़ी पारी खेलकर ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में मजबूत दावेदारी हासिल कर लें और गिल, कोहली, सूर्यवंशी से काफी आगे निकल जाएं, जिसके बाद चाहकर भी ये खिलाड़ी क्लासेन का पीछा न कर पाएं और उनके सिर से ऑरेंज कैप नहीं छीन पाएं. 

क्लासेन से कितने रन पीछे गिल, विराट और वैभव

हेनरिक क्लासेन से ऑरेंज कैप हासिल करने के लिए इस समय शुभमन गिल को 18 रन चाहिए. वहीं विराट कोहली को ऑरेंज कैप हासिल करने के लिए अभी 36 रन चाहिए तो वहीं, वैभव सूर्यवंशी को 37 रनों की जरूरत है. आज अगर क्लासेन सस्ते में पवेलियन लौट जाते हैं तो इन तीनों खिलाड़ियों के पास उन्हें पीछे छोड़ने का मौका होगा. वहीं अगर आज के मैच में क्लासेन ने 50 या 90 रनों की पारी खेल दी तो उनको ऑरेंज कैप की लिस्ट में पीछे छोड़ पाना इन तीनों भारतीय खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं होगा.

SRH को हेनरिक क्लासेन को होगी बड़ी पारी की उम्मीद

अब तक हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 39, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 62, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 40, कोलकाता नाइट राडर्स के खिलाफ 52, पंजाब किंग्स के खिलाफ 39 और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 31 रनों की पारी खेली है. अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनके ऊपर फिर से टीम के लिए बड़ी पारी खेलने का जिम्मा होगा.

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी 

खिलाड़ी मैच पारियां रन सर्वाधिक स्कोर अर्धशतक शून्य चौके छक्के
हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) 6 6 283 62 3 0 19 10
शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस) 5 5 265 86 3 0 27 10
विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) 6 6 247 69* 2 0 28 8
वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) 6 6 246 78 2 1 24 20
रजत मणोहर पाटीदार (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) 6 6 230 63 2 0 12 22

ये भी पढ़ें : वाह रे पाकिस्तान… दोगलेपन में नहीं तुझसे बड़ा कोई नाम और कितना करेगा पक्षपात! PSL की उड़ी धज्जियां, जानें पूरा मामला

ये भी पढ़ें : शुभमन गिल से छिन सकती है कप्तानी, भारत के इन स्टार खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज में नहीं मिलेगा मौका

वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली और शुभमन गिल पर आज का दिन भारी! ऐसा हुआ तो हाथ से निकल जाएगी बाजी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close