Sports- एशियाड: महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में हाईवोल्टेज ड्रामा! ईशा ने खेले पांच टाईब्रेकर, इस तरह लड़कर जीता रजत -#INA

एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद भारत की ईशा सिंह ने रजत पदक अपने नाम कर लिया। सांस रोक देने वाले फाइनल में ईशा एक समय तीसरे स्थान पर खिसक गई थीं, लेकिन उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए रजत अपने नाम किया। मुकाबला पांच-पांच शूट-ऑफ यानी टाई-ब्रेकर के रोमांच में पहुंचा, जहां ईशा ने नॉर्थ कोरिया की किम ह्योन सुक को हराकर पहले तो कम से कम रजत पदक पक्का किया। फिर गोल्ड के लिए चीन की जियारुइक्सुआन जियाओ के खिलाफ भी मुकाबला शूट-ऑफ (टाई-ब्रेकर) तक गया, लेकिन ईशा स्वर्ण से चूक गईं।


ईशा सिंह के नाम महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल के व्यक्तिगत फाइनल में विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने 26 मई 2026 को जर्मनी के म्यूनिख में 43 अंक का स्कोर कर यह विश्व रिकॉर्ड बनाया था। एशियन गेम्स के फाइनल में रजत पदक जीतने वाली ईशा के लिए यह रिकॉर्ड उनके शानदार प्रदर्शन की एक और बड़ी उपलब्धि है।

10 शॉट से रजत तक, ऐसे . बढ़ीं ईशा सिंह





























































राउंडईशा का स्कोरस्थिति/खास बात
10 शॉट9पहले स्थान पर
25 शॉट20शीर्ष तीन में, जियारुइक्सुआन जियाओ और किम के साथ बराबरी
30 शॉट23तीसरे स्थान पर, सिर्फ 2 अंक पीछे
40 शॉट31तीसरे स्थान पर, पदक की रेस में बरकरार
50 शॉट38जियाओ के साथ बराबरी, फाइनल में रजत पक्का
शूटऑफ-13/5किम के साथ बराबरी
शूटऑफ-23/5फिर बराबरी, मुकाबला और . बढ़ा
शूटऑफ-33/5किम के 2/5, ईशा ने कम से कम रजत पक्का किया
गोल्ड शूटऑफ-14/5जियाओ के साथ बराबरी
गोल्ड शूटऑफ-22/5जियाओ 3/5, ईशा ने जीता रजत


ईशा, जियाओ और किम

Credit By Amar Ujala

Back to top button