Sport : रजत पटीदार के कैच OUT पर खड़ा हुआ बड़ा विवाद, LIVE मैच में अंपायर से भिड़े विराट कोहली #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 42वें मैच में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पटीदार के कैच आउट होने पर यह विवाद खड़ा हुआ है, जिसके बाद विराट कोहली अंपायर से बहस करते नजर आए. बता दें कि RCB के कप्तान रजत पटीदार का कैच गुजरात टाइटंस के गेंदबाज जेसन होल्डर ने पकड़ा, लेकिन वो कैच लेते हुए नीचे गिर गए थे और गेंद जमीन से भी टकराई, लेकिन फिर भी पटीदार को कैच आउट दिया गया, जिसके बाद विराट कोहली काफी गुस्से में नजर आए.
रजत पटीदार के कैच आउट पर खड़ा हुआ बड़ा विवाद
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी का 8वां ओवर अरशद खान डाल रहे थे. ओवर की चौथी गेंद पर रजत पटीदार ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन गेंद ज्यादा दूर नहीं गई और बाउंड्री पर दौर लगाते हुए जेसन होल्डर ने एक हाथ से कैच लपका. हालांकि कैच लेने के बाद जेसन होल्डर का हाथ और गेंद दोनों जमीन से टकराई, लेकिन होल्डर कैच लेते हुए काफी कंट्रोल में थे और गेंद उनके हाथ से नहीं छूटा था. इसी वजह से रजत पटीदार को आउट करारा दे दिया गया.
रजत पटीदार के कैच आउट पर आग बबूला हुए विराट कोहली
रजत पटीदार को कैच आउट दिए जाने पर विराट कोहली काफी गुस्से में नजर आए. वो बाउंड्री के पास आकर कहते हुए नजर आ रहे थे कि यह कैच आउट नहीं है. इतना ही नहीं कोहली अंपायर से भी बात करते नजर आए. अंपायर ने उन्हें समझाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर कुछ फैंस का मानना है कि यह कैच आउट नहीं है.
It’s heating up in Ahmedabad! 🔥#JasonHolder caught #RajatPatidar at the boundary, but the #RCB camp wasn’t convinced with the decision! 👀#TATAIPL 2026 ➡️ #GTvRCB | LIVE NOW 👉https://t.co/K8vuSzrZ1d pic.twitter.com/GwfAoIelDj
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 30, 2026
रजत पटीदार के कैच OUT पर खड़ा हुआ बड़ा विवाद, LIVE मैच में अंपायर से भिड़े विराट कोहली
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









