Sport : रिंकू सिंह की बेस्ट इनिंग पर ऐसा क्या बोल गईं मंगेतर प्रिया सरोज, जमकर वायरल हो रहा रिएक्शन #INA

Rinku Singh Best Inning: आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. इस मैच का नतीजा सुपर ओवर में आया, जहां केकेआर ने शानदार खेल दिखाया और सीजन की दूसरी जीत अपने नाम की. इस मैच में रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर की बेस्ट इनिंग खेली और कोलकाता को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उनकी इस पारी के बाद उनकी मंगेतर प्रिया सरोज का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक खास शख्स को इस पारी का क्रेडिट देती नजर आ रही हैं.

रिंकू सिंह ने खेली IPL करियर की बेस्ट इनिंग

रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. उन्होंने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी KKR की टीम एक के बाद एक विकेट गंवाती गई और रिंकू सिंह जब बल्लेबाजी के लिए आए, तब केकेआर का स्कोर 31-4 था.

फिर, रिंकू ने एक संभली हुई पारी खेली. उन्होंने 51 गेंदों में 83 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 162.75 का रहा. रिंकू की ये आईपीएल की बेस्ट इनिंग रही, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने किसे दिया क्रेडिट?

रिंकू सिंह ने इस मैच जिताऊ पारी को किसी को डेडिकेट किया हो या न दिया हो, लेकिन स्टैंड्स में मौजूद उनकी मंगेतर प्रिया सरोज ने इसे अपने ससुर यानि रिंकू सिंह के पिता को डेडिकेट किया.

कोलकाता नाइटराइडर्स के ऑफीशियल एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर की गई है. इस वीडियो में प्रिया सरोज कहती हैं कि, ‘हम बहुत खुश हैं और जो भी आज उन्होंने खेला है यह हमारे फादर इन लॉ के लिए है। आज हम बहुत मिस कर रहे हैं उनको और यह उनके लिए ही है.’

सुपर ओवर में जीती KKR

IPL 2026 का पहला सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार की रात को खेला गया. इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले 20 ओवर में KKR ने 155 रन बनाए और फिर चेज करने उतरी LSG भी 155 रन ही बना सकी और मैच सुपर ओवर में जा पहुंचा. जहां, पहले बैटिंग करने आई लखनऊ की टीम महज 3 ओवर में ही अपने 2 विकेट गंवा बैठी और KKR को सिर्फ 2 रनों का लक्ष्य मिला. 

इस छोटे से लक्ष्य को रिंकू सिंह ने अपने सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर हासिल किया और कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन की दूसरी जीत दिलाई. इस जीत के साथ ही अजिंक्य रहाणे एंड कंपनी को अंक तालिका में फायदा हुआ है और टीम 5 अंक के साथ 8वें नंबर पर पहुंच गई है. आपको बता दें, KKR अपना अगला मैच 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलने वाली है, जिसमें 6 दिन का अंतराल है.

ये भी पढ़ें: रिंकू सिंह को बचपन से ही बहुत पसंद है ये खास चीज, मैच जिताने के बाद खुद कर दिया खुलासा

रिंकू सिंह की बेस्ट इनिंग पर ऐसा क्या बोल गईं मंगेतर प्रिया सरोज, जमकर वायरल हो रहा रिएक्शन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close