Sport : आज कितने बजे शुरू होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच? जानिए भारत में कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन #INA

FIFA WORLD CUP 2026 FINAL: फीफा वर्ल्ड कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए फाइनल मुकाबले तक आ पहुंचा है. टूर्नामेंट का फाइनल मैच आज अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाएगा. जहां एक ओर अर्जेंटीना बैक टू बैक दूसरी बार फाइनल खेलने वाली है, तो वहीं स्पेन ने 16 साल बाद फाइनल में जगह बनाई है. अब देखने वाली बात होगी कि कौन सी टीम मैच जीतकर खिताब को अपने नाम करती है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बता देते हैं कि मुकाबला कितने बजे शुरू होगा और आप इसे लाइव कहां देख सकेंगे.
स्पेन VS अर्जेंटीना हेड टू हेड
स्पेन और अर्जेंटीना के बीच हेड टू हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो दोनों टीमों के कांटे की जंग देखने को मिलती है. स्पेन और अर्जेंटीना के बीच इंटरनेशनल मैचों में 14 बार मुकाबले हुए हैं, जिसमें दोनों टीमों ने छह-छह जीत हासिल की हैं, जबकि दो मैच बराबरी पर छूटे हैं. इस तरह हेड टू हेड रिकॉर्ड यही दर्शाता है कि फाइनल में एक कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिलने वाला है. डीटेल में देखें यहां…
स्पेन 6-1 अर्जेंटीना: 27 मार्च 2018- फ्रेंडली
अर्जेंटीना 4-1 स्पेन: 7 सितंबर 2010- फ्रेंडली
स्पेन 2-1 अर्जेंटीना: 14 नवंबर 2009- फ्रेंडली
स्पेन 2-1 अर्जेंटीना: 11 अक्टूबर 2006- फ्रेंडली
स्पेन 0-2 अर्जेंटीना: 17 नवंबर 1999- फ्रेंडली
स्पेन 2-1 अर्जेंटीना: 20 सितंबर 1995- फ्रेंडली
स्पेन 1-1 अर्जेंटीना: 12 अक्टूबर 1988- फ्रेंडली
अर्जेंटीना 1-1 स्पेन: 12 अक्टूबर 1974- फ्रेंडली
स्पेन 1-0 अर्जेंटीना: 11 अक्टूबर 1972- फ्रेंडली
अर्जेंटीना 2-1 स्पेन: 13 जुलाई 1966- FIFA वर्ल्ड कप
स्पेन 2-0 अर्जेंटीना: 11 जून 1961- फ्रेंडली
अर्जेंटीना 2-0 स्पेन: 24 जुलाई 1960- फ्रेंडली
अर्जेंटीना 1-0 स्पेन: 5 जुलाई 1953- फ्रेंडली
स्पेन 0-1 अर्जेंटीना: 7 दिसंबर 1952- फ्रेंडली
The Final awaits…#FIFAWorldCup pic.twitter.com/bv1c5GPsmC
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 19, 2026
इन दोनों टीमों के बीच फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सिर्फ एक मैच खेला गया है. दोनों टीमें पिछली बार इस टूर्नामेंट में 1966 के ग्रुप स्टेज में भिड़ी थीं. ग्रुप स्टेज के उस मैच में अर्जेंटीना ने स्पेन को 2-1 से हराया था.
फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?
जवाब- FIFA World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला वैसे तो 19 जुलाई को खेला जाएगा, लेकिन भारतीय समय के हिसाब से ये मैच देर रात 12.30 बजे शुरू होगा, यानि भारत के हिसाब से ये मैच 20 जुलाई को खेला जाने वाला है.
Leo.#FIFAWorldCup pic.twitter.com/XzjUIzcgl0
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 18, 2026
आज फाइनल मुकाबला कहां खेला देख सकेंगे?
FIFA World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला न्यूयॉर्क के न्यूजर्सी स्टेडियम पर खेला जाएगा. भारत में इस मैच को आप प्रसारण टीवी और डिजिटल, दोनों प्लैटफॉर्म पर देख सकते हैं. फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 पर होगी, जो कि भारत में FIFA World Cup 2026 का आधिकारिक डिजीटल ब्रॉडकास्टर है. ZEE5 पर मुकाबला देखने के लिए सब्सक्रिप्शन पैक लेना जरूरी है. Jio यूजर DD स्पोर्ट्स की फीड को Jio TV . पर देख सकती है. टीवी के दर्शक DD स्पोर्ट्स पर जाकर फाइनल देख सकते हैं. इसके अलावा उसका प्रसारण Unite8 Sports और Unite8 Sports HD पर भी होगा.
कांटे की टक्कर की होगी भिड़ंत
डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार फीफा के फाइनल्स में अपनी जगह बनाई है. इससे पहले अर्जेंटीना की टीम ने साल 2022 में फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को हासिल किया था. लियोनेल मेसी की अगुवाई में ये टीम दूसरी बार लगातार फाइनल में जीत की दहलीज पर खड़ी है. इस टूर्नामेंट की सबसे अच्छी डिफेन्स टीम स्पेन फाइनल मुकाबले के लिए तैयार है. इस टीम ने सिर्फ एक बार फीफा वर्ल्ड कप जीता है.
दूसरी बार फाइनल्स में कदम रखने वाली इस टीम का डिफेन्स सबसे उम्दा है. अगर स्पेन फाइनल का मैच जीतने में सफल रही तो दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप का टाइटल अपने नाम करेगी. इस टीम का डिफेन्स इतना अच्छा है कि इसके खिलाफ मात्र 1 ही गोल अब तक हो पाया है.
ये भी पढ़ें: Explainer: एक बैनर ने मचाया बवाल, अर्जेंटीना और ब्रिटेन में गहराया 44 साल पुराना विवाद, जानिए फिर से क्यों उठा फॉकलैंड का मुद्दा
आज कितने बजे शुरू होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच? जानिए भारत में कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,