Sport : रिंकू सिंह को बचपन से ही बहुत पसंद है ये खास चीज, मैच जिताने के बाद खुद कर दिया खुलासा #INA

IPL 2026 का पहला सुपर ओवर लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में हुआ. इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रिंकू सिंह के ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से KKR ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की, जो इस सीजन उनकी दूसरी जीत रही. कोलकाता को मैच जिताने के लिए रिंकू सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. जहां, उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें बचपन से ही क्या सबसे ज्यादा पसंद है. आइए जानते हैं स्टार क्रिकेटर ने क्या-क्या कहा…
रिंकू सिंह ने अपनी पारी पर क्या कहा?
LSG के साथ खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 155 रन बोर्ड पर लगाए थे. कोलकाता की ओर से रिंकू सिंह ने एक बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने 51 गेंदों पर 83 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के लगाए. रिंकू सिंह की इस पारी की बदौलत ही KKR 155 के स्कोर तक पहुंच पाई थी.
क्या हमें आपका नाम बदलकर रिंकू संकटमोचन कर देना चाहिए? इसका जवाब देते हुए रिंकू सिंह ने कहा, “नहीं, रिंकू ही ठीक है. जब भी मैं बल्लेबाजी करने जाता हूं और टीम 3-4 विकेट खो चुकी होती है, तो मेरा ध्यान इस बात पर होता है कि कैसे खेल को कंट्रोल करते हुए आगे बढ़ाया जाए. मैं स्ट्राइक रोटेट करने, सिंगल और डबल रन लेने और बाउंड्री लगाने के बारे में सोचता हूं. मेरा मुख्य लक्ष्य हमेशा खेल को अंत तक ले जाना होता है.”
A 6️⃣-hitting exhibition that almost took you back in time 🤩
Rinku Singh establishing himself as a raging six-hitter in the final over 🫡#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvKKR | @rinkusingh235 pic.twitter.com/D2SRHxvOES
— IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2026
योजना के बारे में बताया
कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सुपर ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की. LSG के खिलाफ योजना के बारे में बात करते हुए रिंकू सिंह ने कहा, “योजना सीधी-सादी थी… विकेट गिरने के कारण, मैंने सुरक्षित खेलने, सिंगल/डबल रन लेकर पारी को आगे बढ़ाने और खराब गेंद मिलने पर बाउंड्री लगाने पर फोकस किया. आखिरी ओवरों के लिए शॉट बचाकर रखने जैसी कोई तय योजना नहीं थी. मैंने बस स्थिति के अनुसार प्रतिक्रिया दी. बाद में मुझे पता चला कि स्पिनर गेंदबाजी कर रहा है, इसलिए मैंने उसी के अनुसार बदलाव किया.”
Catch ’em like Rinku Singh 😌
🎥 Hear from @KKRiders‘ match-winner himself on his clutch fielding tonight, including THAT catch in the Super Over 🫴🔥#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvKKR | @rinkusingh235 pic.twitter.com/jTeAGtfndM
— IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2026
रिंकू सिंह को बचपन से है पसंद
इस बात में कोई संदेह नहीं है कि रिंकू सिंह एक खतरनाक फिनिशर होने के साथ-साथ कमाल के फील्डर हैं. गेंद अगर उनके पास आती है, तो वह उसे लपकने में चूक नहीं करते. LSG के साथ खेले गए मैच में सुपर ओवर में एडेन मार्करम को आउट करने के लिए रिंकू ने कमाल का कैच लपका, जिसके चलते लखनऊ की टीम सुपर ओवर में सिर्फ 1 रन ही बना पाई.
फील्डिंग की बात करते हुए कहा, “मुझे बचपन से ही फील्डिंग बहुत पसंद है. मैं शारीरिक रूप से फिट हूं, इसलिए मैं तेज दौड़ सकता हूं और मैदान को अच्छी तरह से कवर कर सकता हूं. मुझे फील्डिंग करना बहुत पसंद है.”
क्या आप सुपर ओवर में कैच के लिए तैयार थे? इसपर रिंकू ने कहा, “सच कहूं तो, मैं उस कैच के लिए तैयार नहीं था. मुझे लगा था कि गेंद कहीं और जाएगी, लेकिन अचानक वह मेरी तरफ आई और मैंने उसे पकड़ लिया.”
ये भी पढ़ें: डबल हेडर मुकाबलों के बाद प्वॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, टॉप-4 में शामिल ये टीमें, जानिए किस नंबर पर पहुंची कौन सी टीम
रिंकू सिंह को बचपन से ही बहुत पसंद है ये खास चीज, मैच जिताने के बाद खुद कर दिया खुलासा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









