Sport : IPL 2026 में किस गेंदबाज ने डाली हैं सबसे ज्यादा डॉट बॉल, जानिए टॉप 5 में कितने भारतीय शामिल #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग का 19वें सीजन के अब तक कुल 38 मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान देश और दुनिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने नाम का लोहा मनवाया है. गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को परेशान किया और लगाता डॉट बॉल डालकर कमाल किया है. तो आज हम आपको आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाजों के बारे में बताने वाले हैं.
आईपीएल में हर एक डॉट बॉल (जिस पर रन न बने) डालने पर एक पेड़ लगाया जाता है. बीसीसीआई और टाटा ग्रुप के द्वारा ये पहले शुरू की गई है. इस पहल के तहत पर्यवारण संरक्षण को अंजाम देना और ग्रीन इनिशिएटिव के तहत वृक्षारोपण करना और पर्यावरण के लिए खिलाड़ियों को जागरुक करना है. तो आइए जानते हैं कि, टाटा आईपीएल ग्रीन डॉट्स बॉल की लिस्ट में कौन से गेंदबाज टॉप – 5 में मौजूद हैं. इसके साथ ही जानेंगे कि टॉप 5 में कितने भारतीय गेंदबाज शामिल हैं.
The TATA IPL Green Dot Balls initiative celebrated a landmark moment at the Narendra Modi Stadium as Mr. @JayShah, Hon. Secretary of BCCI, planted the 1,00,000th sapling. With the joint efforts of the Board & TATA Group, a total of 1,47,000 trees are being planted across four… pic.twitter.com/6Q1CWzOYMs
— IndianPremierLeague (@IPL) September 28, 2023
IPL 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाज
1 – मोहम्मद शमी : आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाज लखनऊ सुपर जायंट्स के मोहम्मद शमी हैं. शमी ने अब तक आईपीएल के 19वें सीजन में 8 मैचों में 89 डॉट बॉल डाली हैं.
✌️ in ✌️
Mohd. Shami on a roll in Lucknow 😎
Updates ▶️ https://t.co/5SaPY8wfsc#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRR | @LucknowIPL pic.twitter.com/uR610eyFPc
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2026
2 – जोफ्रा आर्चर : राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं. इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने इस सीजन 8 मुकाबलों में 88 डॉट बॉल डाली हैं.
3 – मोहम्मद सिराज : आईपीएल 2026 में सबसे अधिक डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाजों की सूची में भारत के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने गजुरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए 8 मैचों में 86 डॉट बॉल डाली हैं.
4 – कगीसो रवाड़ा : गुजरात टाइटंस के एक और गेंदबाज आईपीएल में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं. साउथ अफ्रीका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कगीसो रबाड़ा आईपीएल में सबसे ज्यादा डॉल डालने वाले खिलाड़ियों में चौथे नंबर पर मौजूद हैं. उन्होंने 8 मैचों में 79 डॉट बॉल डाली हैं.
5 – प्रिंस यादव : लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले पांचवें गेंदबाज हैं. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब तक 8 मैचों में 77 डॉट बॉल डाली हैं.
6 – अंशुल कंबोज : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाजों की सूची में चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज भी मौजूद हैं. भारत के इस गेंदबाज ने इस सूची में 8 मैचों में 75 डॉट बॉल के साथ छठवें स्थान पर कब्जा किया हुआ है.
Sharp work in the field! ⚡
Anshul Kamboj with an important breakthrough as Sarfaraz Khan takes a fine catch in the deep 🤝
Updates ▶️ https://t.co/UzbuFk5G26#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvCSK | @ChennaiIPL pic.twitter.com/AzRULVrSTW
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2026
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब तक सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले टॉप 4 गेंदबाजों में सभी तेज गेंदबाज शामिल हैं. इस सूची में एक भी स्पिन गेंदबाज मौजूद नहीं है. इस लिस्ट में चार भारतीय गेंदबाजों का नाम दर्ज है तो वहीं दो विदेशी गेंदबाज भी लिस्ट में शामिल हैं.
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले 10 गेंदबाज
| क्रम | खिलाड़ी | टीम | डॉट बॉल | मैच | पारियां | ओवर | रन | विकेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | मोहम्मद शमी | LSG | 89 | 8 | 8 | 31.0 | 250 | 7 |
| 2 | जोफ्रा आर्चर | RR | 88 | 8 | 8 | 29.0 | 233 | 13 |
| 3 | मोहम्मद सिराज | GT | 86 | 8 | 8 | 29.0 | 230 | 8 |
| 4 | कागिसो रबाडा | GT | 79 | 8 | 8 | 31.0 | 294 | 13 |
| 5 | प्रिंस यादव | LSG | 77 | 8 | 8 | 30.0 | 242 | 13 |
| 6 | अंशुल कम्बोज | CSK | 75 | 8 | 8 | 27.4 | 237 | 14 |
| 7 | नांद्रे बर्गर | RR | 74 | 8 | 8 | 25.3 | 236 | 8 |
| 8 | सुनील नारायण | KKR | 61 | 7 | 6 | 23.0 | 157 | 6 |
| 9 | ईशान मलिंगा | SRH | 61 | 8 | 8 | 27.0 | 255 | 14 |
| 10 | जसप्रीत बुमराह | MI | 59 | 7 | 7 | 26.0 | 210 | 2 |
ये भी पढ़ें : इन 5 बल्लेबाजों ने IPL 2026 में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, लिस्ट में 15 साल का एक बालक भी शामिल
IPL 2026 में किस गेंदबाज ने डाली हैं सबसे ज्यादा डॉट बॉल, जानिए टॉप 5 में कितने भारतीय शामिल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









