Sport : विराट कोहली से संजू सैमसन तक… ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज #INA

TOP 5 Batsmen With Most Fours In IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. बल्लेबाज पूरी तरह से इस सीजन गेंदबाजों पर हावी नजर आए हैं. बल्लेबाजों ने छक्के-चौकों की खूब बारिश की है. मगर, क्या आपको मालूम है कि इस सीजन सबसे ज्यादा चौके किस बल्लेबाज ने लगाए हैं? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा चौके लगाए हैं.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

विराट कोहली नंबर-1 पर काबिज

IPL 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर-1 पर विराट कोहली का नाम आता है. विराट ने इस सीजन अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में उन्होंने 57 चौके लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 21 छक्के भी लगाए हैं. विराट कोहली ने 164.74 की स्ट्राइक रेट और 54.20 के औसत से 542  रन बनाए हैं. उनके बल्ले से एक शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं.

दूसरे नंबर पर हैं साई सुदर्शन

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर साई सुदर्शन का नाम आता है. सुदर्शन ने इस सीजन 13 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में उन्होंने 55 चौके लगाए हैं. साई सुदर्शन ने 157.83 की स्ट्राइक रेट और 46.17 के औसत से 554 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं.

तीसरे नंबर पर हैं केएल राहुल

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का नाम इस मामले में तीसरे नंबर पर आता है. केएल राहुल ने इस सीजन अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में उन्होंने 51 चौके जड़े हैं. राहुल ने 171.93 की स्ट्राइक रेट और 44.42 के औसत से 533 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से एक शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं.

चौथे नंबर पर हैं शुभमन गिल

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर शुभमन गिल का नाम आता है. गिल ने इस सीजन अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में उन्होंने 50 चौके लगाए हैं और 27 छक्के भी जड़े हैं. इस दौरान गिल ने 160.46 की स्ट्राइक रेट और 46 के औसत से 552 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 5 अर्धशतक भी निकले हैं.

नंबर-5 पर हैं संजू सैमसन

IPL 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर संजू सैमसन का नाम आता है. संजू ने इस सीजन अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 48 चौके लगाए हैं. उनके बल्ले से 23 छक्के भी निकले हैं. संजू ने 164.23 की स्ट्राइक रेट और 50 के औसत से 450 रन बनाए हैं. संजू सैमसन ने 2 शतक और 1 अर्धशतक भी लगाया है.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज

रैंक बल्लेबाज मैच रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के 100/50
1 विराट कोहली 13 542 54.20 164.74 57 21 1/4
2 साई सुदर्शन 13 554 46.17 157.83 55 25 1/6
3 केएल राहुल 13 533 44.42 171.93 51 24 1/4
4 शुभमन गिल 13 552 46.00 160.46 50 27 0/5
5 संजू सैमसन 12 450 50.00 164.23 48 23 2/1

ये भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार से पर्पल कैप छीनना हुआ मुश्किल, ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

विराट कोहली से संजू सैमसन तक… ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button