Sport : 'उसे फुर्तीला रहने की जरूरत है…', 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मोहम्मद कैफ ने क्यों दी ऐसी सलाह? #INA

Mohammad Kaif On Vaibhav Sooryavanshi : रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों राजस्थान रॉयल्स को करारी हार का सामना करना पड़ा. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में RR की ओर से निराशाजनक फील्डिंग देखने को मिली, जो राजस्थान की हार की एक बड़ी वजह रही. सिर्फ इस मैच में ही नहीं बल्कि आईपीएल 2026 में फील्डिंग का स्तर काफी निचला रहा है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने फील्डिंग को लेकर पोस्ट किया है और खासतौर पर उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को एक खास सलाह दी है.
मोहम्मद कैफ ने वैभव सूर्यवंशी को दी सलाह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने IPL 2026 में हुई निराशाजनक फील्डिंग पर प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि वैभव सूर्यवंशी को अपनी फील्डिंग पर काम करना चाहिए और मैदान पर अधिक चुस्त रहना चाहिए.
मोहम्मद कैफ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- इस आईपीएल में फील्डिंग काफी निराशाजनक हुई है. आज यश राज ने केएल राहुल का कैच तब छोड़ा जब वह शून्य पर थे. वैभव सूर्यवंशी ने भी फील्डिंग में गलती की. इस युवा खिलाड़ी ने इस सीजन में एक भी कैच नहीं पकड़ा है. भारत के लिए खेलते हुए उन्हें फील्डिंग में और अधिक चुस्त रहने की जरूरत है. युवा खिलाड़ियों को फील्डिंग कौशल सिखाना कोचों का काम है. वहीं दूसरी ओर, खिलाड़ियों को फील्डिंग का आनंद लेना चाहिए और इस पर गर्व करना चाहिए.
It’s painful . watch the fielding in this IPL. . Yash Raj dropped KL when he was on zero. Vaibhav Sooryavanshi too misfielded. The young boy hasn’t taken a catch this season. While playing for India he needs . be sharper on the field. It is the duty of coaches . teach…
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) May 17, 2026
वैभव सूर्यवंशी नहीं ले सके हैं IPL में एक भी कैच
आपको जानकर हैरानी होगी कि वैभव सूर्यवंशी ने अब तक आईपीएल में एक भी कैच नहीं लिया है. उन्होंने 19 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 224.32 की स्ट्राइक रेट और 38.84 के औसत से 738 रन बनाए हैं. इस दौरान वैभव ने 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 61 चौके और 67 छक्के लगाए.
इस सीजन वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड्स की बात करें, तो उन्होंने अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 234.78 की स्ट्राइक रेट और 40.50 के औसत से 486 रन बनाए हैं. उन्होंने 43 चौके और 43 छक्के भी जड़े हैं.
ये भी पढ़ें: अब शुरू हुआ असली IPL! RCB के बाद इन 2 टीमों की प्लेऑफ में एंट्री तय, चौथे स्पॉट के लिए 3 टीमों के बीच है जंग
'उसे फुर्तीला रहने की जरूरत है…', 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मोहम्मद कैफ ने क्यों दी ऐसी सलाह?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









