Sport : IPL के एक सीजन में किस कप्तान ने हारे हैं सबसे ज्यादा मैच? लिस्ट में दिग्गजों के नाम शामिल #INA

IPL Record: आईपीएल 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. अभी 25 मैच खेले गए हैं और कुछ टीमों के लिए अब प्लेऑफ में पहुंचने के चांसेस लगभग खत्म हो गए हैं. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें एक भी जीत दर्ज नहीं की है. उनके खाते में एक अंक है, क्योंकि पंजाब किंग्स के साथ खेला गया मैच वॉशआउट हो गया था. ऐसे में हर तरफ अजिंक्य रहाणे की कप्तानी की आलोचना हो रही है और सोशल मीडिया पर उन्हें आईपीएल इतिहास का सबसे नाकाम कप्तान तक कहा जा रहा है. मगर, क्या आपको मालूम है कि आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले कप्तान कौन से हैं? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, क्योंकि इस आर्टिकल में हम उन कप्तानों के बारे में जानेंगे…

सौरव गांगुली और जॉर्ज बेली के नाम है शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2015 में जॉर्ज बेली ने पंजाब किंग्स ( जो तब किंग्स इलेवन पंजाब) की कप्तानी की थी. तब उनकी कप्तानी में पंजाब ने 14 मैच खेले थे, जिसमें उनकी टीम ने सिर्फ 3 मैच जीते थे और 11 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था. इस तरह ये टीम उस सीजन महज 6 अंक हासिल कर पाई और प्वॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर रही.

रोहित शर्मा गौतम गंभीर जैसे कप्तान भी लिस्ट में शामिल

IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले कप्तानों की लिस्ट में आगे कई चैंपियन दिग्गजों के नाम शामिल हैं. जी हां, मुंबई इंडियंस को 5 ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा, गुजरात टाइटंस को ट्रॉफी जिताने वाले हार्दिक पांड्या, कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 ट्रॉफी जिताने वाले गौतम गंभीर का नाम शामिल है.

जी हां, रोहित की कप्तानी में आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस को 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था और टीम प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही थी. वहीं, जब हार्दिक पांड्या पहली बार MI के कैप्टन बने, तो भी ऐसा ही हुआ. हार्दिक की कैप्टेंसी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में 14 मैच खेले, जिसमें 10 मैचों में हार का सामना किया.

गौतम गंभीर ने 2012 और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन तो बनाया, लेकिन इस बीच IPL 2013 में उनकी कप्तानी में केकेआर ने 10 मैच हारे थे. इनके अलावा लिस्ट में केविन पीटर, राहुल द्रविड़, महेला जयवर्धने के नाम भी शामिल हैं.

यहां देखें लिस्ट

रैंक खिलाड़ी टीम सीजन हार
🥇 George Bailey PBKS 2015 11
🥇 Sourav Ganguly PWI 2012 11
🥉 Kevin Pietersen DC 2014 10
🥉 Rahul Dravid RCB 2008 10
🥉 Mahela Jayawardene DC 2013 10
🥉 Rohit Sharma MI 2022 10
🥉 Hardik Pandya MI 2024 10
🥉 Gautam Gambhir KKR 2013 10

ये भी पढ़ें: ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, जानिए किसके सिर सजी है ऑरेन्ज कैप

 

 

IPL के एक सीजन में किस कप्तान ने हारे हैं सबसे ज्यादा मैच? लिस्ट में दिग्गजों के नाम शामिल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button