Sport : IPL में सबसे कम उम्र में किस खिलाड़ी ने जीती Orange Cap, नाम शायद ही जानते हों आप #INA

Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2008 से हुई थी. 8 टीमों के साथ इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई और पहला सीजन राजस्थान रॉयल्स ने जीता था. साल दर साल आईपीएल के अलग-अलग सीजन आते रहे. अब तक आईपीएल के कुल 18 सीजन खेले जा चुके हैं. इस बार आईपीएल का 19वां सीजन खेला जा रहा है. इस दौरान आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों को ऑरेंज कैप से सम्मान के तौर पर नवाजा जाने लगा. अब तक कई देश और विदेश के खिलाड़ी ऑरेंज कैप (Orange Cap) का खिताब जीत चुके हैं.
आज हम आपको इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी के बारे में बताने वाले हैं. इसके साथ ही हम आपको उन सभी खिलाड़ियों के बारे में भी बताएंगे, जिन्होंने सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीता है. इस लिस्ट में 3 भारतीय और 1 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल है.
IPL में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी साई सुदर्शन हैं. वो गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल 2022 से खेलते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप अपने नाम किया था. साई सुदर्शन ने 23 साल और 231 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप अपने नाम की थी.
सुदर्शन आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिसके चलते उन्हें ऑरेंज कैप मिली थी. उन्होंने आईपीएल 2026 में 15 मैचों में 759 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 6 अर्धशतक आए. इस सीजन उनका औसत करीब 50 का रहा था.
The RuPay On-the-go 4s of the Season award goes . Sai Sudharsan. #TATAIPL | #RCBvPBKS | #AskForRuPay | #Final | #TheLastMile | @RuPay_npci pic.twitter.com/95DKANof7q
— IndianPremierLeague (@IPL) June 3, 2025
गिल के नाम भी 2 साल तक दर्ज रहा था ये रिकॉर्ड
साई सुदर्शन से पहले ये रिकॉड भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के नाम दर्ज था. सुदर्शन से पहले शुभमन गिल आईपीएल में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी थी. गिल ने उम्र 23 साल और 262 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप जीती थी. उन्होंने साल 2023 में ऑरेंज कैप अपने नाम की थी. वो आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. गिल ने इस सीजन 17 मैचो में 890 रन बनाए थे, जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल थे.
You say consistency, we hear Sai Sudharsan 🫡
His hunger for runs continues with fifty no. 6️⃣ of the season 👏#GT in control of the chase 🏃
Updates ▶ https://t.co/4flJtatmxc #TATAIPL | #DCvGT | @gujarat_titans | @sais_1509 pic.twitter.com/e0LGgiyKmT
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2025
रुतुराज गायकवाड़ ने भी किया था कमाल
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ भी आईपीएल में सबसे कम उम्र में ऑरेज कैप अपने नाम करने वाले खिलाड़ियों में शुमार हैं. गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए साल 2021 में ऑरेंज कैप अपने नाम की थी. उन्होंने 16 मैच में 635 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल थे. तब उनकी उम्र 24 साल और 257 दिन थी. उन्होंने आईपीएल 2008 के बाद ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था.
उनसे पहले आईपीएल में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप हासिल करने का रिकॉर्ड शॉन मार्श के नाम था. मार्श ने उम्र 24 साल और 328 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप अपने नाम की थी. मार्श ने किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए 11 मैचों में 616 रन बनाए थे. उनके नाम 1 शतक और 5 अर्धशतक भी दर्ज था.
ये भी पढ़ें : RR vs MI: यशस्वी जयासवाल आज रचेंगे इतिहास, IPL 2026 में ये खास मुकाम करेंगे अपने नाम
IPL में सबसे कम उम्र में किस खिलाड़ी ने जीती Orange Cap, नाम शायद ही जानते हों आप
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









