Sport : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु या लखनऊ सुपर जायंट्स, कौन मारेगा आज बाजी? आंकड़ों से समझिए किसका पलड़ा रहेगा भारी #INA

RCB VS LSG Head To Head: आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी. एक ओर होगी ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम, तो वहीं उनके सामने होगी रजत पाटीदार की कैप्टेंसी वाली आरसीबी. लखनऊ को पिछले मैच में जीत मिली थी, लेकिन आरसीबी अपना पिछला मैच हारकर आ रही है. दोनों टीमों में विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद हैं, जिससे इस मैच का हाईवोल्टेज होना तय है. तो आइए मैच शुरू होने से पहले आपको दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं…

RCB VS LSG हेड टू हेड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 4 मैच आरसीबी ने जीते हैं, 2 मैचों में एलएसजी ने जीत दर्ज की है. हेड टू हेड का सैंपल साइज काफी छोटा है. मगर, इसमें आरसीबी का पलड़ा भारी दिख रहा है.

पिछले 5 मैचों में कैसा रहा प्रदर्शन

RCB VS LSG के बीच खेले गए पिछले 5 मैचों की बात करें, तो 2025 में एक मैच खेला गया था, जिसमें आरसीबी ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. वहीं, उससे पहले 2024 में लखनऊ ने 28 विकेट से जीत दर्ज की थी. 2023 में 2 मैच हुए थे, जिसमें एक बार आरसीबी और एक बार लखनऊ ने जीत दर्ज की थी. 2022 में RCB ने मुकाबला अपने नाम किया था.

प्वॉइंट्स टेबल में कहां हैं टीमें

IPL 2026 में अब तक आरसीबी ने 4 मैच खेले हैं, जिसके 3 मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत दर्ज की है और एक मैच में हार का सामना किया है. 6 अंकों के साथ रजत पाटीदार की टीम प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते और 2 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह ये टीम 4 अंक के साथ प्वॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है.

ऐसी हैं दोनों टीमें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, वेंकटेश अय्यर, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, जैकब डफी, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, विकी ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, सात्विक देसवाल

लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज अहमद, एनरिक नॉर्टजे, हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, नमन तिवारी, अर्शिन कुलकर्णी। मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, मोहसिन खान, वानिंदु हसरंगा

ये भी पढ़ें: ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, नंबर-3 पर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, जानिए किसके सिर सजी ऑरेन्ज कैप

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु या लखनऊ सुपर जायंट्स, कौन मारेगा आज बाजी? आंकड़ों से समझिए किसका पलड़ा रहेगा भारी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close