Sport : कौन हैं मानव सुथार? जिन्होंने 23 साल की उम्र में IND VS AFG टेस्ट मैच में किया डेब्यू #INA

Who Is Manav Suthar: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच में भारत की ओर से युवा खिलाड़ी मानव सुथार को डेब्यू करने का मौका मिला है, जो भारत की ओर से टेस्ट कैप हासिल करने वाले 319वें खिलाड़ी बन गए हैं. तो आइए आपको इस 23 वर्षीय खिलाड़ी के बारे में विस्तार से बताते हैं और जानते हैं कि घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन अब तक कैसा रहा है.
कौन हैं मानव सुथार?
मानव सुथार राजस्थान के श्रीगंगानगर से आते हैं और उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. 23 साल का ये खिलाड़ी मुख्य रूप से बाएं हाथ से स्पिन बॉलिंग (ऑर्थोडॉक्स) करता है. रणजी ट्रॉफी 2022-23 सीजन में राजस्थान के लिए खेलते हुए मानव सुथार ने मात्र 6 मैचों में 39 विकेट चटकाए थे और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे.
Presenting #TeamIndia’s Playing XI for the Test match against Afghanistan 🙌
Manav Suthar makes his international debut 👏
Updates ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/vjUVPkfCWk
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
दलीप ट्रॉफी में भी उन्होंने ‘इंडिया A’ और ‘इंडिया C’ जैसी टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए कई विकेट लिए हैं. ‘इंडिया ए’ के लिए खेलते हुए मानव सुथार ने ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के खिलाफ शानदार 5 विकेट हॉल लिया था और एसीसी इमर्जिंग एशिया कप में भी अपनी छाप छोड़ी थी. आपको बता दें, राजस्थान का ये खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला 319वां खिलाड़ी बन गया है और 2021 में अक्षर पटेल के बाद मानव भारत के लिए स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में टेस्ट डेब्यू करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं.
The smile says it all ☺️🧢
Congratulations . debutant Manav Suthar as he receives his #TeamIndia Test cap from Kuldeep Yadav 🙌
Updates ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/YRa3nUnYIY
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
मानव सुथार के घरेलू आंकड़े
23 साल के मानव सुथार ने अब तक 29 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 25.76 के औसत से 129 विकेट लिए हैं. साथ ही 25.54 के औसत से 945 रन बनाए. फर्स्ट क्लास में उनके नाम एक शतक और 6 अर्धशतक भी दर्ज हैं. 25 लिस्ट ए मैच में 29.73 के औसत से 34 विकेट लिए हैं और 19.44 के औसत से 350 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने एक फिफ्टी लगाई है. इसके अलावा, उन्होंने 29 T20s मैचों में 24.56 के औसत से 25 विकेट चटकाए हैं और 10.44 के औसत से 94 रन बनाए.
फर्स्ट-क्लास: 29 मैच, 129 विकेट, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8/33
लिस्ट-ए: 25 मैच, 34 विकेट
घरेलू टी20: 29 मैच, 25 विकेट
आईपीएल : 5 मैच, 2 विकेट
IPL 2026 में खेले 4 मुकाबले
2024 में आईपीएल डेब्यू करने वाले मानव सुथार को गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 में 4 मैच खिलाए. इस दौरान उन्होंने 47 के औसत से 2 विकेट चटकाए. उनकी इकोनॉमी 11.75 की रही. इस युवा खिलाड़ी ने भले ही आईपीएल में कुछ खास प्रदर्शन न किया हो, लेकिन उनके फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड्स शानदार हैं.
🚨 Toss 🚨#TeamIndia have won the toss and elected . bat first against Afghanistan.
Updates ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/IinSWSm5Og
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी है भारत की प्लेइंग-11
केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
ये भी पढ़ें: ENG VS NZ: तीसरे दिन ही खत्म हो जाएगा लॉर्ड्स टेस्ट मैच! न्यूजीलैंड के सामने इंग्लैंड ने रखा है 254 रनों का लक्ष्य
कौन हैं मानव सुथार? जिन्होंने 23 साल की उम्र में IND VS AFG टेस्ट मैच में किया डेब्यू
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,