यूपी – पुलिस भर्ती परीक्षा: बरेली में तीन दिन सुबह पांच से रात आठ बजे तक रहेगा डायवर्जन, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी – INA

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान बरेली में आठ से 10 जून तक प्रतिदिन सुबह पांच से रात आठ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी कर दिया।

एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने शहर के लोगों से तीन दिन तक वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि आकस्मिक सेवा वाहनों, रोडवेज बसों, नगर निगम के वाहनों पर डायवर्जन लागू नहीं होगा।

परीक्षार्थियों के लिए सुविधा

परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी छोटे वाहन, दो पहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा से जा सकेंगे। जिन परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बरेली कॉलेज व बरेली इंटर कॉलेज हैं, वे परीक्षार्थी बरेली कॉलेज के पश्चिमी गेट (कालीबाड़ी मंदिर की तरफ) से प्रवेश करेंगे। परीक्षा के दिन बरेली कॉलेज का पूर्वी गेट (मानसिक चिकित्सालय की तरफ) बंद रहेगा। शहरी क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों पर जाने के लिए झुमका तिराहा, बिलवा पुल, विलयधाम अंडरपास, रजऊ परसपुर तिराहा, रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड़ से शहर में प्रवेश कर सकेंगे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button