Sport : IPL में ऑरेंज कैप जीतने वाला कौन था पहला भारतीय? इंटरनेशनल क्रिकेट में ले चुका है 200 से ज्यादा विकेट #INA

IPL Orange Cap: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में ऑरेंज कैप की रेस और भी रोमांचक होती जा रहा है. हर मैच के बाद इसके दावेदार बदल जाते हैं. ऑरेंज कैप की टॉप-5 की लिस्ट में अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, संजू सैममसन, शुभमन गिल और वैभव सूर्यवंशी शामिल हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि आईपीएल में पहला ऑरेंज कैप जीतने वाला भारतीय खिलाड़ी कौन था. बहुत कम लोगों को पता होगा. बता दें कि आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले भारतीय सचिन तेंदुलकर थे. 

ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले भारतीय हैं सचिन तेंदुलकर

आईपीएल इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर थे. उन्होंने साल 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए यह कारनामा किया था. सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल 2026 में बल्ले से खूब धमाल मचाया था और सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था. सचिन ने 2010 के सीजन में 15 मैचों की 15 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 618 रन बनाए थे, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 89 रन रहा. उन्होंने 47.53 की औसत और 132.61 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की थी. बता दें कि सचिन तेंदुलकर सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंद से भी कमाल किया है. वो शुरुआत में काफी गेंदबाजी करते थे. सचिन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 201 विकेट है. 

यह भी पढ़ें:  IPL 2026 की 5वीं हार पर फूटा हार्दिक पांड्या का गुस्सा, बोले- ‘मैं बिलकुल पसंद नहीं…’

IPL इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं शॉन मार्श

आपको बता दें कि आईपीएल में पहला ऑरेंज कैप जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज शॉन मार्श के नाम दर्ज है. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन यानी 2008 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप को जीता था. शॉन मार्श ने 2008 में 11 मैचों की 11 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 68.44 की औसत और 139.68 के स्ट्राइक रेट से कुल 616 रन बनाए. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 115 रन है. यानी मार्श पहले सीजन में शतक लगाने का कारनामा भी कर चुके हैं. इसके बाद आईपीएल 2009 में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन ने 572 रन बनाकर ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था. इसके अगले सीजन सचिन ने जीता था.

IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 बल्लेबाज

मौजूदा सीजन यानी आईपीएल 2026 में ऑरेंस कैप की बात करें तो अभी 323 रनों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा टॉप पर हैं. एसआरएच के ही स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 320 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 293 रन बनाए हैं. 265 रन के साथ गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल चौथे नंबर पर हैं. पांचवे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने 254 रन बनाए हैं. 

यह भी पढ़ें:  ‘वो सबको मरता है, उसे अगली सीरीज खिलाओ..’ वैभव सूर्यवंशी पर पूर्व वर्ल्ड चैंपियन का बयान, जानिए क्या कहा?

IPL में ऑरेंज कैप जीतने वाला कौन था पहला भारतीय? इंटरनेशनल क्रिकेट में ले चुका है 200 से ज्यादा विकेट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close