Sport : कौन जीता कल का IPL मैच, राजस्थान रॉयल्स या मुंबई इंडियंस किसने मारी बाजी? जानें किस खिलाड़ी ने मचाया धमाल #INA

RR vs MI : आईपीएल 2026 का 13वां मैच कल यानी 7 अप्रैल (मंगलवार) को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. ये मैच बारिश के चलते देरी से शुरू हुआ. ये मैच रात 10 बजे के बाद शुरू हुआ और 12 बजे के बाद खत्म हुआ. ये मैच 11-11 ओवर का खेला गया. बारिश से बाधित इस मैच में कौन सी टीम जीती है. राजस्थान रॉयल्स या फिर मुंबई इंडियंस किसने बाजी मारी है. इस बारे में फैंस जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं. इसके साथ फैंस जानना चाह रहे हैं कि किन खिलाड़ियों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया, तो आइए आज हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं.

कौन जीता कल का आईपीएल मैच 

आईपीएल 2026 में कल का मैच राजस्थान रॉयल्स ने 27 रनों से जीता था. इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धमाकेदार शुरुआत की और यशस्वी जायसवाल की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत 11 ओवर 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की टीम जीत के लिए मिले 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन बना पाई और 27 रनों से मैच हार गई. 

इस मैच में किस खिलाड़ी ने मचाया धमाल 

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने धमाल मचाया. उन्होंने पारी की पहली बॉल से ही तूफानी अंदाज दिखाया और पहले ही ओवर में टीम ने उनकी बदौलत 22 रन बना डाले. यशस्वी ने 23 बॉल में 6 चौके और 3 छक्कों के साथ अपने 50 रन पूरे कर 17वां अर्धशतक लगाया. वो यहीं नहीं रुके और उन्होंने 32 बॉल में 10 चौके और 4 छक्कों के साथ नाबाद 77 रनों की आतिशी पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 240.62 का रहा और उन्हें इस मैच में शानदार योगदान के लिए प्लेयर ऑफ द मैच मिला.

इन खिलाड़ियों ने भी मचाया धमाल

यशस्वी जायसवाल के अलावा बल्ले से वैभव सूर्यवंशी ने भी धमाल मचाया. उन्होंने 14 बॉल में 1 चौके और 5 छक्कों के साथ 278.57 की तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ 39 रनों की बहमूल्य पारी खेली. उनके अलावा रियान पराग ने 20 रन बनाए. राजस्थान के लिए बॉल से रवि बिश्नोई, संदी शर्मा और नांद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट चटकाए.

ये खबर भी पढ़ें : DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स या गुजरात टाइटंस कौन जीतेगा आज का मैच, जानिए किसके पक्ष में हैं आंकड़े

कौन जीता कल का IPL मैच, राजस्थान रॉयल्स या मुंबई इंडियंस किसने मारी बाजी? जानें किस खिलाड़ी ने मचाया धमाल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close