Sport : W,W,W… 0 पर गिरे भारत के 3 विकेट, तो बने 6 रिकॉर्ड, विराट-रोहित के नाम हुए कभी न भूल पाने वाले अनचाहे रिकॉर्ड #INA

IND VS NZ: न्यूजीलैंड के साथ बे ओवल में खेले जा रहे चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम की हालत खस्ता है. कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 334 रनों का लक्ष्य खड़ा किया, जिसके जवाब की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. पहले ही ओवर में भारत के 3 सबसे अहम बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर शून्य पर आउट हो गए. जी हां, भारत का स्कोर 0/3 हो गया था. भारतीय टीम में एक से एक बल्लेबाज हैं, लेकिन इतनी खराब शुरुआत की वजह से भारतीय पारी की कमर ही टूट गई. बता दें, मैट हैनरी ने ही अपने पहले ओवर में भारत के इन तीनों खतरनाक बल्लेबाजों को चलते किया. इसकी वजह से भारतीय टीम, विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम कई ऐसे अनचाहे रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं, जिन्हें ये खिलाड़ी कभी नहीं भूल पाएंगे.

विराट कोहली सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज

न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे मुकाबले में विराट कोहली 4 गेंद पर खेलकर शून्य पर आउट हुए. शून्य पर आउट होने के साथ ही विराट के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. विराट कोहली वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार शून्य आउट होने वाले संयुक्त रूप से पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. विराट कोहली 20 बार वनडे में शून्य पर आउट हो चुके हैं. वहीं सचिन तेंदुलकर भी उनके साथ 20 बार एकदिवसीय क्रिकेट में आउट होकर पहले स्थान पर ही काबिज हैं.

  • विराट कोहली – 20
  • सचिन तेंदुलकर -20
  • जवागल श्रीनाथ -19
  • युवराज सिंह -18
  • अनिल कुंबले -18

भारतीय वनडे क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा

भारतीय वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब टीम इंडिया ने बोर्ड पर बिना एक भी रन गंवाए पहले ही ओवर में 3 विकेट गंवा दिए हो. पाकिस्तान के साथ ऐसा 2 बार तो बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के साथ ऐसा 1-1 बार हो चुका है. वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह ऐसी मात्र 5वीं घटना है.

रोहित शर्मा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

रोहित वनडे मैच की पारी की पहली गेंद पर आउट होने वाले भारतीय बल्ल्बोजों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं. सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग तीन बार पारी की पहली बॉल पर शून्य पर आउट हुए हैं. जबकि सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, क्रिस श्रीकांत, मनोज प्रभाकर, रोहित शर्मा पारी की पहली बॉल पर शन्यू पर आउट हुए हैं. जिस लिस्टे में रोहित शर्मा का नाम जुड़ा है, उस लिस्ट में पहले से ही सुनील गावस्कर और रवि शाश्त्री जैसे दिग्गज क्रिकेटरों का नाम शामिल हैं:-

  • सौरव गांगुली (तीन बार)
  • वीरेंद्र सहवाग (तीन बार)
  • सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, क्रिस श्रीकांत, मनोज प्रभाकर, रोहित शर्मा – एक-एक बार

दूसरी बार ही हुआ है ऐसा

रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने करियर में दूसरी बार एक ही वनडे मैच में बिना खाता खोले (डक पर) आउट हुए हैं. एक ही वनडे में रोहित और विराट का डक पर आउट होना:

  • भारत बनाम श्रीलंका, दाम्बुला 2010*
  • भारत बनाम न्यूज़ीलैंड, माउंट माउंगानुई 2026

वनडे मैचों में बिना कोई रन बनाए शुरुआती 3 विकेट गंवाने वाली टीमें

PAK बनाम NZ, एजबेस्टन, CWC 1983

PAK बनाम SA, लाहौर, 1997

BAN बनाम SL, पीटरमैरिट्सबर्ग, CWC 2003

AUS बनाम BAN, मीरपुर, 2026

IND बनाम NZ, माउंट माउंगानुई, 2026

दूसरी बार ही हुआ है ऐसा

यह दूसरी बार है जब भारत ने वनडे मैच में 10 रन से कम के स्कोर पर अपने शुरुआती 4 विकेट गंवा दिए हैं. 1983 के विश्व कप में टुनब्रिज वेल्स में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मशहूर मैच में भी भारत की स्थिति बिल्कुल ऐसी ही थी, 9 रन पर 4 विकेट.

ये भी पढ़ें: भारत की टूटी कमर! रोहित, विराट फिर अय्यर… पहले ही ओवर में शून्य पर हुए आउट, मैदान पर छाया सन्नाटा

W,W,W… 0 पर गिरे भारत के 3 विकेट, तो बने 6 रिकॉर्ड, विराट-रोहित के नाम हुए कभी न भूल पाने वाले अनचाहे रिकॉर्ड





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button