Sport : वैशव सूर्यवंशी पर यशस्वी जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- 'वो कमाल का है, उसके साथ मजा आता है' #INA

Yashasvi Jaiswal On Vaibhav Sooryavanshi : आईपीएल 2026 के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. राजस्थान रॉयल्स की इस जीत में टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने अहम योगदान दिया. पंजाब किंग्स से जीत के लिए मिले 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी ने अर्धशतक लगाया तो वहीं वैभव फिफ्टी लगाने से सिर्फ 7 रनों से चूक गए.
यशस्वी और जायसवाल ने मचाया बल्ले से धमाल
इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 16 बॉल में 3 चौके और 5 छक्कों के साथ 43 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं यशस्वी जायसवाल ने 27 बॉल में 7 चौके और 1 छक्के के साथ 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. इस मैच में जीत के बाद यशस्वी ने खुलकर सूर्यवंशी के बारे में बात की. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के बारे में क्या कहा, आइए जानते हैं.
The quicker they come, quicker they go off his bat! 👊💥
🎥 Vaibhav Sooryavanshi with another big blitz today 👏
Updates ▶️ https://t.co/fBbdVnF5Fx#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvRR pic.twitter.com/7UV22dKxHr
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2026
यशस्वी ने वैभव को लेकर दिया बड़ा बयान
यशस्वी जायसवाल ने कहा कि, ‘वो (वैभव सूर्यवंशी) कमाल का है, मुझे उनके साथ बैटिंग करने में मजा आता है. हमेशा दूसरे एंड पर रहकर खुशी होती है. मैं अभी भी बहुत छोटा हूं मुझे नहीं पता कि उनके बारे में क्या कहूं. हमें इंटेंट बनाए रखना था. हमें एक अच्छी शुरुआत की जरूरत थी क्योंकि हमें 200 से ज्यादा स्कोर करना था. हर कोई एक-दूसरे पर भरोसा करता है. हमारी टीम बहुत अच्छी है, हम प्रोसेस पर फोकस करते हैं. हम सब बहुत एन्जॉय कर रहे हैं. माहौल अच्छा है. यह सब बीच में मजे करने के बारे में है. हमें इंटेंट बनाए रखना होगा’.
𝐃𝐞𝐟𝐞𝐚𝐭𝐞𝐝 the undefeated ✅💗 pic.twitter.com/cRyli3H5np
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 28, 2026
कैसा रहा मैच का हाल
इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए हैं. राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों के लक्ष्य को 19.2 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन बनाकर हासिल कर लिया और मुकाबले को छह विकेट से जीत लिया. ये हार आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की पहली हार है.
ये भी पढ़ें : IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी या अभिषेक शर्मा किसने एक पारी में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, देखें टॉप 5 में कौन-कौन शामिल
वैशव सूर्यवंशी पर यशस्वी जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- 'वो कमाल का है, उसके साथ मजा आता है'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









