Sports- एशियन गेम्स 2026 का आगाज आज: 501 भारतीय एथलीट लगाएंगे जोर; क्या टूटेगा 64 साल का इंतजार? टॉप-तीन का है लक्ष्य -#INA

साल 1951 में दिल्ली में शुरू एशियन गेम्स का सफर 75वें साल में जापान के आइची-नागोया तक पहुंच गया है। एशियन गेम्स 2026 की परीक्षा का बिगुल भले ही कई खेलों में बृहस्पतिवार को ही बज चुका हो, लेकिन औपचारिक शुरुआत शनिवार को उद्घाटन समारोह से होगी। ठहरने से लेकर कई अन्य अव्यवस्थाओं को पीछे छोड़कर हर देश का ध्यान अगले 16 दिन तक पदक पर ही रहेगा। एशियाड में 45 देशों के 11,000 खिलाड़ियों की मौजूदगी और 43 खेलों में स्पर्धा इसे ओलंपिक खेलों से भी बड़ा आयोजन बना देती है।