Tach – अब AI एजेंट से खरीदवाएं सामान! ChatGPT Wallet में सेव कर सकेंगे Debit और Credit Card

OpenAI ने ChatGPT में एक नया पेमेंट फीचर ChatGPT Wallet लॉन्च किया है. इसकी मदद से कंपनी के AI एजेंट, जिन्हें Dots कहा जाता है, यूजर की तरफ से ऑनलाइन खरीदारी कर सकेंगे. यानी यूजर अपने AI एजेंट से किसी प्रोडक्ट को खोजने के लिए कह सकते हैं और पसंद आने पर पेमेंट की मंजूरी देकर ऑर्डर पूरा कर सकते हैं.

CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर को American Express, Mastercard और Visa के साथ मिलकर तैयार किया गया है. हालांकि, फिलहाल इसका इस्तेमाल कुछ चुनिंदा अमेरिकी यूजर्स ही कर सकते हैं.

ChatGPT Wallet कैसे करेगा काम?

ChatGPT Wallet में यूजर अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जानकारी सेव कर सकेंगे. इसके बाद वे अपने Dot से प्रोडक्ट खोजने और खरीदारी की प्रक्रिया में मदद मांग सकते हैं.

पेमेंट करने से पहले यूजर को प्रोडक्ट, मर्चेंट, कुल कीमत, चुने गए कार्ड और डिलीवरी से जुड़ी जानकारी दिखाई जाएगी. अगर खरीदारी में कोई सब्सक्रिप्शन या बार-बार होने वाला पेमेंट शामिल है, तो उसकी शर्तें भी जांचनी होंगी.

ट्रांजैक्शन को मंजूरी देने के लिए Face ID या Touch ID जैसे बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की जरूरत होगी. इससे बिना यूजर की अनुमति के पेमेंट पूरा नहीं किया जा सकेगा.

फिलहाल अमेरिका के चुनिंदा यूजर्स को मिलेगा फीचर

OpenAI के आधिकारिक हेल्प डॉक्यूमेंट के मुताबिक, ChatGPT Wallet फिलहाल अमेरिका में रहने वाले 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के Pro यूजर्स के लिए उपलब्ध है. इसके लिए यूजर के पास अमेरिका में जारी American Express, Chase, Mastercard या Visa कार्ड और अमेरिकी बिलिंग एड्रेस होना जरूरी है.

Wallet सेटअप करने के लिए यूजर अपने Dot से इसके बारे में पूछ सकते हैं या ChatGPT की Settings में Wallet सेक्शन खोल सकते हैं. कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट और CVV जैसी जानकारी चैट में लिखने के बजाय सुरक्षित फॉर्म में भरनी होगी. बैंक की तरफ से अडिशनल वेरिफिकेशन भी मांगा जा सकता है.

फिलहाल यह सुविधा केवल Dots के साथ होने वाली बातचीत में काम करती है. सामान्य ChatGPT चैट, Work या अलग Codex थ्रेड में इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.

पेमेंट मंजूर करने के बाद भी जरूरी है ऑर्डर चेक करना

OpenAI ने साफ किया है कि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए पेमेंट को मंजूरी देने का मतलब यह नहीं है कि ऑर्डर जरूर प्लेस हो गया है. यूजर को मर्चेंट की तरफ से मिलने वाला ऑर्डर कन्फर्मेशन भी चेक करना होगा.

CNBC के मुताबिक, लॉन्च के समय OpenAI इन ट्रांजैक्शन से कोई कमीशन नहीं ले रही है. कंपनी फिलहाल मर्चेंट और पेमेंट पार्टनर्स के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने पर ध्यान दे रही है.


Source link

Back to top button